अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में लगा साधु-संतों का मेला,विविध कार्यक्रम

अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में लगा साधु-संतों का मेला,विविध कार्यक्रम

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-22 05:28 GMT
अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में लगा साधु-संतों का मेला,विविध कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय इतवारी में विराजित गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय राजशेखर सूरी एवं आचार्य श्रीमद् राजहंस सूरीश्वर की निश्रा में ऐतिहासिक अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन इतवारी के इतिहास में पहली बार हुआ है। बड़े हर्ष और उत्साह के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव का  समापन हुआ। संघ के सदस्य काफी उत्साह के साथ महोत्सव में शामिल हुए।

राज दरबार में कल्याणक की नाटकीय प्रस्तुति
आठ दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में मूल विधि से भगवान सीमंधर स्वामी के 5 कल्याणक मनाए गए। राज दरबार में भी सारे कल्याणक नाटकीय रूप में प्रस्तुत किए गए। अकोला से पधारे हर्षदभाई शाह ने मूल विधि द्वारा अंजनशलाका एवं प्रतिष्ठा कराई। संगीतकार निकेश बरलोटा ने राज दरबार में संगीतमय कार्यक्रम से अपनी विविध प्रस्तुतियां दी। वोरा परिवार व शाह परिवार ने प्रतिष्ठा का लाभ लिया। पालीताना से आए कारीगर अरुणभाई लुहार ने पंचधातु की प्रतिमा को काफी सुंदर रूप दिया। बालासोर उड़ीसा से आए शशांक दास ने आरस की कलाकृति डेरी भगवान को विराजमान करने के लिए बनाई। संघ के मंत्री मौलिक सावड़िया ने बताया कि इतवारी के इतिहास में अंजनशलाका के साथ प्रतिष्ठा का आयोजन पहली बार हुआ है। संघ के प्रमुख पीयूषभाई शाह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना।

इंदोरा बुद्ध विहार में वर्षावास का समापन
नागपुर| इंदोरा स्थित इंदोरा बुद्ध विहार में आयोजित वर्षावास का समापन अश्विन पूर्णिमा पर हुआ। आषाढ़ पूर्णिमा से अश्विन पूर्णिमा तक वर्षावास काल में बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ पर उपासक सुरेश उके की वाणी में प्रवचन का आयोजन बुद्ध विहार में किया गया। वर्षावास के समापन पर महापरित्राण पाठ किया गया। इंदोरा बुद्ध विहार के अध्यक्ष भंते आर्य नागार्जुन सुरई ससाई ने उपासक उके का शाल-श्रीफल तथा धम्म ट्राफी और स्मृतिचिह्न देकर सत्कार किया । भंतेजी ने महापूजा कर बौद्ध धम्म का उपदेश दिया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष एड. भास्कर धमगाये, सचिव अमित गडपाले, सहसचिव अरुण नागदिवे, सुनील अंडरसहारे, विजय इंदुरकर, एड. अजय निकोसे, रोशन उके, विक्रांत गजभिये, मनोज मैत्रेय आदि उपस्थित थे।

माता महाकाली पूजा 27 से
पूर्व नागपुर बंगाली एसोसिएशन की ओर से माता महाकाली पूजा का आयोजन 27 अक्टूबर को रात 9 बजे िकया जाएगा। पूजा का 15वां वर्ष है। पूजा लक्ष्मीनारायण देवस्थान के सभागृह, नंदनवन पुलिस स्टेशन स्टेशन के पास आयोजित िकया गया है। 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे देवी िवसर्जन यात्रा नंदनवन से निकलकर व्यंकटेश नगर, सीताबर्डी होते हुए तेलंगखेड़ी तालाब जाएगा।
 

Tags:    

Similar News