किसान ने लगाई फांसी, जंगल में मिला महिला का शव

किसान ने लगाई फांसी, जंगल में मिला महिला का शव

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-16 17:10 GMT
किसान ने लगाई फांसी, जंगल में मिला महिला का शव



डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना। पांढुर्ना पुलिस थानांतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई है। ग्राम राजना के एक किसान ने कैंसर की बीमारी से परेशान होकर फांसी पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। वहीं ग्राम पीपलपानी के जंगल में एक महिला का शव मिला। मृतक महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हुए गहरे चोट के निशान मिले है। जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजना के किसान नामदेव पिता फूलचंद देशमुख उम्र 45 वर्ष लंबे समय से मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी का भोपाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते चार महीने से लॉक डाउन के चलते नामदेव इलाज के लिए भोपाल नही जा सका। जिससे उसकी तकलीफ और बढ़ गई। आखिरकार उसने बीमारी से तंग आकर शुक्रवार को अपने घर में ही फंदा लगाया और फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान घर के लोग खेत गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पीएम के लिए पांढुर्ना पहुंचाया।
महिला का शव मिला-
ग्राम पीपलपानी के समीप संतरीबाई भलावी के खेत में इंदिराबाई इरपाची का शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले है। इंदिराबाई बकरी चराने खेत की ओर गई थी। दोपहर में उसका शव मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई एसएस मरकाम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को पीएम के लिए पांढुर्ना भिजवाया। पुलिस के अनुसार यह मामला संपत्ति के विवाद के चलते हत्या का है। कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों और परिचितों के बयान लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दीं।

Tags:    

Similar News