कृषि की आधुनिक तकनीक सीखने विदेश जाएंगे किसान 

कृषि की आधुनिक तकनीक सीखने विदेश जाएंगे किसान 

Tejinder Singh
Update: 2019-11-10 13:38 GMT
कृषि की आधुनिक तकनीक सीखने विदेश जाएंगे किसान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के किसान उन्नत देशों के विकसित और आधुनिक तकनीक के बारे में जानने के लिए विदेश में अध्ययन दौरे पर जाएंगे। राज्य सरकार की तरफ से साल 2019-20 में किसानों के विदेश में अध्ययन दौरे की योजना के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। सरकार ने राज्य के कृषि आयुक्त सुहास दिवसे को किसानों के विदेश दौरे की योजना को लागू करने के लिए मार्गदर्शक सूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।

शासनादेश के मुताबिक किसानों को विभिन्न उन्नत देशों के विकसित और आधुनिक तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विदेश में अध्ययन दौरे का आयोजन होगा। इससे किसान कृषि उत्पाद व माल के विपणन, बाजार में मांग और कृषि प्रक्रिया उद्योग के बारे में जान सकेंगे। विदेश में किसान प्रत्यक्ष रूप से संबंधित संस्थान में दौरा करके जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। किसानों के ज्ञान और क्षमता बढ़ाने के लिए यह अध्ययन दौरा आयोजित होगा। राज्य में साल 2004-05 से किसानों के लिए विदेशों में अध्ययन दौरे की योजना शुरू है। 

 

Tags:    

Similar News