MP: सिंधिया को हराने वाले BJP सांसद के खिलाफ FIR दर्ज, जमा किए थे जाली दस्तावेज

MP: सिंधिया को हराने वाले BJP सांसद के खिलाफ FIR दर्ज, जमा किए थे जाली दस्तावेज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-23 05:55 GMT
MP: सिंधिया को हराने वाले BJP सांसद के खिलाफ FIR दर्ज, जमा किए थे जाली दस्तावेज

डिजिटल डेस्क, गुना। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा में हराकर सांसद बने भाजपा नेता कृष्ण पाल यादव के खिलाफ सोमवार को FIR दर्ज की गई है। कृष्ण पाल के साथ उनके बेटे सार्थक यादव के खिलाफ अशोकनगर जिले की कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नॉन क्रीमी लेयर में जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेज जमा किए थे।

 

 

गुना सांसद कृष्ण पाल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दिए गए आय से संबंधित दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए। पुलिस ने कृष्ण पाल और उनके बेटे सार्थक के खिलाफ IPC की धारा  420, धारा 120 ब, धारा 181 और धारा 182 के तहत मामला दर्ज किया है। अब यदि दोनों बाप-बेटे मामले में दोषी सिद्ध होते हैं, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दरअसल साल 2014 में कृष्ण पाल ने अपने बेटे सार्थक को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए क्रीमी लेयर में अपनी सालाना आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम बताई थी। जबकि जांच में पाया गया है कि उनकी आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से अधिक है। वहीं कृष्ण पाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी सालाना आय 39 लाख रुपए प्रति वर्ष बताई थी।

लोकसभा में और क्रीमी लेयर के लिए दी गई आय संबंधित जानकारी के चलते मुंगावली से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने एसडीएम से इस मामले पर शिकायत की थी। जांच में प्रमाण पत्र के फर्जी पाए जाने से सार्थक यादव का क्रीमी लेयर जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News