लोकसभा चुनाव 2024: गुना में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कार पर सवार दिग्विजय सिंह , दौड़ लगाते दिखे जयवर्धन सिंह

  • मध्यप्रदेश में तीसरा दिन
  • कार में सवार दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी
  • गाड़ी के आगे आगे दौड़ते नजर आए विधायक जयवर्धन सिंह

ANAND VANI
Update: 2024-03-04 09:03 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन शिवपुरी से शुरु हुई दोपहर होते होते यात्रा गुना पहुंची।यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। राहुल ने यात्रा को संबोधित किया। उनके साथ लाल जीप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सवार है। गुना से राघौगढ़ की तरफ जा रही यात्रा में विधायक जयवर्धन सिंह गाड़ी के आगे आगे दौड़ते हुए नजर आए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय के लिए क्रांतिकारी कदम है। देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार है लेकिन इन मुद्दों को टीवी पर कभी नहीं दिखाया जाता है। टीवी पर 24 घंटे अंबानी की शादी, बॉलीवुड स्टार दिखाए जाते हैं। आपके मुद्दे इसलिए दिखते, क्योंकि मीडिया पर आम जनता का नहीं बल्कि अरबपतियों का कंट्रोल है। 

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि पिछले साल हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' की, जिसमें हम हजारों लोगों से मिले। भारत जोड़ो यात्रा' से संदेश निकला कि- यह देश मोहब्बत का है, नफरत का नहीं। लेकिन अगर नफरत फैलती है तो उसका कारण अन्याय है। अगर देश में अन्याय बढ़ता है तो लोगों को डर लगता है, जिससे उनको लड़ाना आसान हो जाता है। इसलिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा है।

Tags:    

Similar News