कटनी के हड़ताली कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज 

कटनी के हड़ताली कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-03 14:05 GMT
कटनी के हड़ताली कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज 

प्रदर्शन की अनुमति निरस्त, नायब तहसीलदार ने की कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन की शिकायत
डिजिटल डेस्क  कटनी ।
कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे पंचायत एवं ग्रामीण संयुक्त मोर्चा के अज्ञात पदाधिकारियों के विरुद्ध पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया।नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल ने इस आशय की शिकायत माधवनगर थाने में दर्ज कराई कि मोर्चा को पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त कर दी है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यहां पर भीड़ में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस में मामला दर्ज किए जाने पर आंदोलित कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। 
पांच संघों ने खींच लिया था हाथ
आंदोलन में शुरुआत में तो पंचायत विभाग के सभी लोग शामिल रहे। इसके लिए जिला स्तर और ब्लाक स्तर पर संयुक्त मोर्चा का भी गठन किया गया। बाद में मनरेगा संघ, सीईओ, पंचायत समन्वयक, डिप्लोमा इंजीनियर संघ और एडीओ इससे अलग हो गए। वर्तमान समय में जीआरएस और संविदा कर्मचारी के साथ अन्य संघ के लोग ही धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। 
इनका कहना है
कलेक्ट्रेट के सामने संयुक्त मोर्चा द्वारा बगैर अनुमति के ही प्रदर्शन किया जा रहा था। यहां पर भीड़ में लोग बैठे हुए थे। तहसीलदार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 
-विजय विश्वकर्मा, थाना प्रभारी माधवनगर

Tags:    

Similar News