पार्टी ने कभी नहीं दिया सम्मान, पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

पार्टी ने कभी नहीं दिया सम्मान, पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-18 13:43 GMT
पार्टी ने कभी नहीं दिया सम्मान, पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, शहडोल। भारतीय जनता पार्टी में मेरा दम घुटने लगा है। पार्टी ने कभी अच्छे नेताओं की कद्र नहीं की। पार्टी सीनियर नेताओं का सम्मान नहीं करती, जिसके कारण अब वे पार्टी में नहीं रहना चाहते। गुरूवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान  पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी दे दिया है इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं दिख रही है। गुरुवार को पूर्व विधायक और भाजपा केकद्दावर नेता छोटे लाल सरावगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम चुकी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी ने कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को भाजपा से इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

23 अप्रैल को लेंगे कांग्रेस की सदस्यता
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका दम घुट रहा था। उन्हें कभी भी पार्टी में सम्मान नहीं दिया गया। भाजपा कहती है कि संगठन में परिवार की तरह है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें कभी परिवार का सदस्य नहीं समझा गया। खबरें हैं कि पूर्व विधायक छोटे लाल सरावगी 23 अप्रैल को राहुल गांधी समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

समर्थक भी हो सकते हैं शामिल
इशरों ही इशारों में उन्होंने कहा कि उनके समर्थक भी भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही सैकड़ों समर्थकों के साथ वे कांगे्रस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चर्चाएं हैं कि यहां प्रत्याशी के चयन को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। चर्चाएं हैं कि लोक सभा चुनाव का इस पर सीधा असर पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News