कल नागपुर दौरे पर मुरली मनोहर जोशी,दादासाहब वर्णेकर जन्मशताब्दी महोत्सव में होंगे शामिल

कल नागपुर दौरे पर मुरली मनोहर जोशी,दादासाहब वर्णेकर जन्मशताब्दी महोत्सव में होंगे शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-09 09:14 GMT
कल नागपुर दौरे पर मुरली मनोहर जोशी,दादासाहब वर्णेकर जन्मशताब्दी महोत्सव में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मुरली मनोहर जोशी रविवार को शहर में होंगे। वे डॉ. श्रीधर भास्कर उर्फ दादासाहब वर्णेकर जन्मशताब्दी महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन साइंटिफिक सभागृह लक्ष्मीनगर में सुबह 9 बजे किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी करेंगे। सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे। डा. वर्णेकर अभ्यंकर नगर में रहते थे। उन्होंने शिवराज्योदयम महाकाव्य की रचना की थी। कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान रवींद्र कासखेड़ीकर, राम मांडवे, ज्ञानेश्वर शेंद्रे ने किया है।  

Similar News