धोखाधड़ी - फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन‌ लेने का‌ प्रयास

सावनेर‌ धोखाधड़ी - फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन‌ लेने का‌ प्रयास

Tejinder Singh
Update: 2022-09-25 13:41 GMT
धोखाधड़ी - फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन‌ लेने का‌ प्रयास

डिजिटल डेस्क, सावनेर‌. खेती पर लोन लेने के लिए अन्य दो किसानों ‌के खेती के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खापा स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा में पेश‌ कर‌ लोन लेने का असफल प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को बैंक मैनेजर की सतर्कता से गिरफ्तार किया गया। खापा पुलिस ने आरोपीयों को सावनेर‌ के‌ फौजदारी न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों काे 26 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया। आरोपियों के नाम सलमान शेख हजीमूल शेख (32) व मिराज सौरभ बिश्वास (35), वाघोड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। सलमान मूलत: कोलकाता (पश्चिम बंगाल) व मिराज, बिहार  निवासी है। बताया जा रहा है कि, दोनों ‌कुछ माह पहले ही वाघोड़ा, सावनेर में किराए से रहते थे। ‌ज्ञानेश्वर गोविंदा डुंबे एवं  बालकदास गजानन मानवटकर इन‌ दोनो‌ं किसानों‌ की‌ खापा पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले बावनगांव शिवार में खेती है। सलमान और मिराज ने ज्ञानेश्वर व बालकदास, इन दोनों के नाम के फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इतना ही नहीं तो इन फर्जी दस्तावेजों के साथ ओरिजनल किसान के नाम से लोन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा खापा में आवेदन पेश किया। बैंक मैनेजर नागपुर निवासी सतीशकुमार नामदेव मनवर ने दोनों ‌फाइल्स व‌‌ आवेदन ‌के‌ साथ पेश ‌किए गए सभी‌ दस्तावेजों की गहन जांच करने पर दस्तावेज फर्जी व गड़बड़ी का आभास हुआ। इस बात की भनक आरोपियों ‌को‌‌ लगने से पहले खापा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में लिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आगे ‌की‌ जांच थानेदार अजय मानकर के ‌मार्गदर्शन‌ में पीएसआई  ओम कलेगुरवार कर रहे हैं।अजय मानकर, थानेदार, खापा पुलिस स्टेशन के मुताबिक फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने का प्रयास कर धोखाधड़ी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 तक पुलिस कस्टडी हासिल की गई। वहीं मामले ‌के सरगना ‌व ‌अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है।

 

Tags:    

Similar News