सावनेर: सटवा माता मंदिर में 754 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित

  • रास गरबा का शुभारंभ
  • सटवा माता मंदिर में मनोकामना ज्योत प्रज्वलित

Tejinder Singh
Update: 2023-10-19 11:06 GMT

डिजिटल डेस्क, सावनेर. शारदीय नवरात्रि पर्व पर शहर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्राचीन सटवा माता मंदिर, मारा माई मंदिर, जय माता दी दुर्गा मंदिर, पुराना धान्य गंज, दुर्गा मंदिर, गडकरी चौक, माता मंदिर माताखेड़ी, शीतला माता मंदिर, पहलेपार, पुरातन माता मंदिर, मोहपा रोड सहित अन्य मंदिरों और अनेक घरों में मनोकामना पूर्ति के लिए मां दुर्गा भवानी की स्थापना की गई है और बड़े हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह 5 बजे से शुरू होने वाली आरती में भक्तों की भीड़, भजन, जस,जगराता, जागरण आदि आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया। प्राचीन सटवा माता मंदिर में 754 अखंड मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की गई है। सुबह 5 बजे, 7 बजे और रात 7:30 बजे महाआरती व दिनभर दर्शनार्थ भक्तों की कतार उमड़ रही है।

रास गरबा का शुभारंभ

शहर के दुर्गा मंदिरों में विद्युत सजावट के साथ ही घट स्थापना तथा विविध आयोजन कर बड़े उत्साह से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा शहर में विविध स्थानों पर रास गरबा तथा डांडिया का भव्यता से आयोजन कर मातारानी का जागरण कर रहे हैं। शहर के प्रभाग क्रमांक- 2 के विट्ठल रुक्मिणी मंदिर प्रांगण में आयोजित गरबा उत्सव का शुभारंभ सावनेर तहसील मराठी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर किशोर ढुंढेले, लक्ष्मीकांत दिवटे, दीपक कटारे, नीलेश पटे, तेजसिंह सावजी, प्रा. योगेश पाटील, विजय पांडे, प्रशांत रासेकर आदि उपस्थित थे। 9 दिन चलने वाले गरबा उत्सव के सफलतार्थ पूनम रासेकर, प्रेरणा खेड़ीकर, काव्या लोहाना, विद्या रासेकर, आंचल केदार, सीमा कामोने, तुषार खेड़ीकर, सुमित लोहाना आदि प्रयासरत हैं।

Tags:    

Similar News