नवरात्रि: सजा माता रानी का दरबार, उपमुख्यमंत्री ने खामला वाली माता मंदिर में लगाई हाजिरी

सजा माता रानी का दरबार, उपमुख्यमंत्री ने खामला वाली माता मंदिर में लगाई हाजिरी
  • ब्रह्माकुमारीज् की चैतन्य मनोहारी झांकियां
  • उपमुख्यमंत्री ने खामला वाली माता मंदिर में लगाई हाजिरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर | भंडारा रोड पारडी स्थित यादवकालीन श्री भवानी माता मंदिर में में मुख्य यजमान अमित अग्रवाल परिवार के हस्ते घट स्थापना की गई। मुख्य यजमान सुनील छाबरानी परिवार के हस्ते मनोकामना अखंड ज्योत एवं महाज्योत प्रज्वलित हुई। भवानी माता सेवा समिति के अध्यक्ष पांडुरंग मेहर ने बताया कि हजारों भक्त माता के दर्शन कर रहे है। मंदिर प्रांगण में विशाल मंडप का निर्माण किया गया है। भक्तों हेतु पानी की व्यवस्था, नि:शुल्क साइकिल, स्कूटर एवं चप्पल स्टैंड के साथ ही पारडी मेन रोड से भवानी मंदिर तक नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन 10-12 हजार भक्तजनों हेतु भोजन व्यवस्था की गई है। भक्तों द्वारा 3400 अखंड ज्योत प्रजवलित की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने खामला वाली माता मंदिर में लगाई हाजिरी

उधर खामला वाली माता के मंदिर में नाशिक वाणी के आदिशक्ति सप्तश्रृंगी यात्रा भक्त कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यात्रा का आनंद लेकर खामला वाली माता के दरबार में हाजिरी लगाई। माता की चुनरी से स्वागत मंडल महासचिव प्रकाश तोतवानी ने किया। शहर भाजपा अध्यक्ष बंटी कुकडे, किशोर वानखेड़े, युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, ईश्वर भोस्कर, सुरेंद्र भेंडे, दत्तात्रेय माटे, श्रीकांत भोरे उपस्थित थे। यात्रा के दौरान भक्तगण संकरे मार्ग पर चल कर महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिरों में विराजमान देवी माताओं के दर्शन कर, बर्फ पर चलते हुए, अखंड ज्योत व खामला वाली माता के दरबार मे हाजरी लगा रहे हैं। पहाड़ों पर विराजमान भोले बाबा की झांकी भी आकर्षण का केंद्रबिंदु बनी हुई है।

ब्रह्माकुमारीज् की चैतन्य मनोहारी झांकियां

नवरात्रि उत्सव पर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज द्वारा छापरुनगर स्थित सेवा केन्द्र पर मनोहारी झांकियों का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन शाम 6 से रात 9.30 बजे तक मां उमा, गायत्री, दुर्गा, लक्ष्मी, काली, मीनाक्षी, संतोषी, अंबा, सरस्वती आदि चैतन्य देवियों का दर्शन कर सकेंगे। नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया जा रहा है। विशेष आकर्षण म्हैषासुर वध है। छापरू नगर सेंटर की प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रक्षा दीदी ने कहा कि नवरात्री पर्व एक नारी शक्ति का प्रतीक है। साथ ही चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। 23 तारीख तक प्रदर्शनी निःशुल्क है। नागपुर सेवा केन्द्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी ने चैतन्य नवदुर्गा झांकी एव राजयोग चित्र प्रदर्शनी का लाभ लेने की अपील की है।

Created On :   19 Oct 2023 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story