- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - महाराष्ट्र
 - /
 - नागपुर
 - /
 - साहिल मोटवानी, तनीषा चौरसिया बने...
 
Nagpur News: साहिल मोटवानी, तनीषा चौरसिया बने शहर टॉपर

Nagpur News इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सितंबर 2025 की सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित किए। राष्ट्रीय स्तर पर धामडा के मुकुंद अग्रवाल ने 500 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। हैदराबाद के तेजस मुंदड़ा 492 अंकों के साथ दूसरे और अलवर के बाकुल गुप्ता 489 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देशभर से कुल 11,466 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।
यह भी पढ़े -बावनकुले ने कहा - मतदाता सूची में नाम जुड़ता है, डिलीट नहीं होता, महाविकास आघाडी 25 वर्ष तक सत्ता में नहीं आ पाएगी
चमके होनहार छात्र : नागपुर में भी छात्रों का इस बार शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सीए फाइनल परीक्षा में साहिल मोटवानी ने कुल 426 अंक प्राप्त कर शहर में पहला स्थान हासिल किया। हर्षिता पालीवाल ने 388 अंकों के साथ दूसरा, सिद्धि अग्रवाल ने 376 अंकों के साथ तीसरा, वत्सल सहस्रबुद्धे ने 375 अंकों के साथ चौथा और कार्तिक असवानी ने 363 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
लहराया परचम : वहीं, सितंबर 2025 में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में नागपुर की तनीषा चौरसिया ने दोनों ग्रुप पास करते हुए 405 अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया। उनके बाद सौम्या धर्मेंद्र मोदी 404 अंकों के साथ दूसरे और ट्विंकल मुकेश सिंह 397 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। ध्रुव पटेल ने 389 अंकों के साथ चौथा और पूनम विजय हेडाऊ ने 381 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़े -परमवीर चक्र विजेता सेखों की याद में दौड़े एयर फोर्स के जवान, एयर मार्शल गर्ग ने दिखाई हरी झंडी
इंटरमीडिएट में नागपुर का परिणाम
दोनों ग्रुप में 382 में से 37 छात्र पास हुए।
ग्रुप 1 में 591 में से 33 सफल हुए।
ग्रुप 2 में 303 में से 95 छात्रों ने सफलता हासिल की।
Created On :   4 Nov 2025 11:56 AM IST













