लोणार सरोवर के किनारे पर कूड़े के अंबार

प्रशासन गंभीर नहीं लोणार सरोवर के किनारे पर कूड़े के अंबार

Tejinder Singh
Update: 2022-04-24 10:37 GMT
लोणार सरोवर के किनारे पर कूड़े के अंबार

डिजिटल डेस्क, लोणार। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल लोणार सरोवर के तट पर स्थित नब्बी के गड्ढे में कूड़ा कचरा डाले जाने से सभी ओर कचरे के ढेर लगे हैं। इससे किसी समय विख्यात नब्बी का गड्ढा नाम शेष होने की अवस्था तक पहुंच रहा है। इस ओर स्थानीय प्रशासन गंभीरता से ध्यान दे, ऐसी मांग हो रही है। बता दें कि सरोवर के तट पर स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक महत्त्व प्राप्त गंगा भोगावती  विरजधारा तीर्थ पर पर्यटकों की हमेशा भीड़ रहती है। उनके वाहन रास्ते की साईड से खड़े किए जाते हैं। संत गजानन महाराज के पंढरपुर से शेगांव दिंडी का किनगांव जट्टू से लोणार यह प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से फरवरी माह में राज्यपाल भगतसिंह कोशारी का लोणार में आगमन हुआ था। उस समय उन्होंने विरजधारा तीर्थ को प्रत्यक्ष भेंट देकर अवलोकन किया था। विदर्भ व मराठवाडा को जोड़ने वाला तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण विरजधारा तीर्थ के पास नब्बी के गड्ढे में नागरिकों व्दारा बड़ी मात्रा में कूड़ा कचरा फेंका जाता है, इससे परिसर में कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं। एक तरफ पर्यटन स्थल का सर्वांगीण विकास करने हेतु शासन व्दारा पर्यटन विभाग, पुरातत्त्व विभाग, वन विभाग व्दारा विविध विकास कार्य के लिए करोड़ों रुपयों की निधि उपलब्ध करने की घोषणाएं की जाती है। किंतु पर्यटकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक स्वच्छता के बारे में नगरपालिका व पर्यटन विभाग व्दारा लापरवाही बरती जाने का आरोप पर्यटन प्रेमी कर रहे हैं। इस ओर स्थानीय प्रशासन गंभीरता से ध्यान दे, ऐसी मांग हो रही है।
 

Tags:    

Similar News