बालिका की स्थिति गंभीर, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अबोध बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुराचार बालिका की स्थिति गंभीर, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-26 13:43 GMT
बालिका की स्थिति गंभीर, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क नरसिंहपुर , तेंदूखेड़ा । तेंदूखेड़ा थाने के अंतर्गत एक ग्राम में 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में ही रहने वाला लगभग 18-19 वर्षीय एक युवा बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीडि़त मासूम को उपचार के लिए भेजा गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है। वहीं आरोपी ग्राम से भाग गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।एसडीओपी मेहंती मरावी से मिली जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाने के एक ग्राम से डायल 100 पर करीब साढ़े 3 बजे सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बालिका घर में ही खेल रही थी पड़ोस में ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर उसे ले गया। युवक ने अपने ही पक्के मकान के पीछे बने एक कच्चे मकान में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से दुराचार किया, नन्हीं बालिका के चीखने और गुप्तांग से खून आने की स्थिति में वह उसे छोड़कर वहां से भाग गया। जब अधिक समय हो जाने पर परिजन बालिका की पतासाजी की ही जा रही थी कि बालिका की चींखने की आवाज सुनते ही घटना स्थल पर पंहुचे। पीडि़त बालिका को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाकर उसका उपचार कराया गया। डाक्टर के अनुसार गुप्तांग में गंभीर चोंटे आई है। बालिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 

Tags:    

Similar News