संयुक्त परिवार में बांटे जाते हैं सुख-दुख

बागवान संयुक्त परिवार में बांटे जाते हैं सुख-दुख

Tejinder Singh
Update: 2022-02-17 13:16 GMT
संयुक्त परिवार में बांटे जाते हैं सुख-दुख

डिजिटल डेस्क, भद्रावती। किसी एक व्यक्ति की कामयाबी में पूरे परिवार का बड़ा योगदान होता है। एक साथ रहने से बुजुर्गों का आशीर्वाद और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संयुक्त परिवार में एक-दूसरे के साथ समस्याओं को साझा किया जा सकता है। यह कहना है चंद्रपुर जिले के भद्रावती तहसील निवासी अलीमखान पठान का। 

आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वह कौन-सा पल था, जिसमें आपने सफलता पाई और किस तरह आनेवाली पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकता है?

जीवन में बहुत संघर्ष किया लेकिन हार न मानी। बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा दी। इसलिए आज वे अपने-अपने क्षेत्र में सफल है। माता-पिता द्वारा किए कार्यों से ही बच्चों को मार्गदर्शन  मिलता है।

आपने जो अपनी विरासत संजोई है और जिंदगी में जो अनुभव प्राप्त किए है, वे किस तरह भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते है?

प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा होती है। उसे पहचानने की जरूरत होती है। युवाओं को भी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही परिवार की एकता का बरकरार रखना भी युवाओं का ही कर्तव्य है।

अपने शहर, समाज और देश के अब क्या करना चाहते है और यह भी बताइये कि आज की पीढ़ी को क्या करने की जरूरत है?

युवा पीढ़ी से यही अपील है कि वे सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहे। जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आएं। देश की उन्नति के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है।

Tags:    

Similar News