खुशियां लाया खास दिन : 29 फरवरी को नागपुर में 67 बच्चों ने लिया जन्म

खुशियां लाया खास दिन : 29 फरवरी को नागपुर में 67 बच्चों ने लिया जन्म

Tejinder Singh
Update: 2020-03-01 08:31 GMT
खुशियां लाया खास दिन : 29 फरवरी को नागपुर में 67 बच्चों ने लिया जन्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खगोलीय और गणितीय गणना से 29 फरवरी का विशेष महत्व है। इस दिन जन्मे व्यक्ति का जन्मदिन चार साल में एक बार आता है। परिजनों को जन्मदिन मनाने के लिए 29 फरवरी का बेसब्री से इंतजार होता है। लीप ईयर 2020 में शहर के मेडिकल, मेयो, डागा अस्पताल और मातृसेवा संघ महल में 28 फरवरी की रात बजे से 29 फरवरी को रात 9 बजे तक 67  बच्चों ने जन्म लिया। इसमें 34 बेबी गर्ल और 33 बेबी बॉय हैं। 

आंकड़े इस प्रकार हैं

मेडिकल अस्पताल में 31 डिलीवरी हुई, जिनमें 15 नॉर्मल और 16 सीजर हुए। इसमें 15 बेबी गर्ल और 16 बेबी बॉय हैं

डागा अस्पताल में 24 डिलीवरी हुई, जिसमें 11 नॉर्मल और 13 सीजर हुए। इनमें 14 बेबी गर्ल और 10 बेबी बॉय हैं।

मेयो में 9 डिलीवरी हुई, जिसमें 3 बेबी गर्ल और 6 बेबी बॉय हैं,  

मातृ सेवा संघ महल में 3 बेबी गर्ल ने जन्म लिया।

हमें बच्ची ही चाहिए थी

29 फरवरी को हमारे घर लक्ष्मी आईं हैं। हम दोनों हसबैंड-वाइफ को बच्ची ही चाहिए थी। डॉक्टर ने इसी सप्ताह की डेट दी थी, लेकिन आज बच्ची का जन्म होगा, हमें नहीं मालूम था। दोपहर 1.50 बजे बेटी हुई। परिवार के लोग बहुत खुश हैं।  
-प्रीति लोकेश ढोबले

29 फरवरी को खास आयोजन

दीपाली प्रवीण पाैनीकर ने बताया दोपहर में मेरी पहली बेटी का जन्म हुआ। हमने कोई तय नहीं किया था कि आज ही डिलीवरी करानी है। संयोगवश आज बेटी का जन्म हुआ। उसका बर्थडे हर साल मनाएंगे, लेकिन हर 29 फरवरी को खास आयोजन करेंगे। 

बेटी का चेहरा देख हुई खुशी

रुखसार रजिक शेख के मुताबबिक ये दिन दिन हम सभी के लिए बहुत खास है। 29 फरवरी को बेटी का जन्म हुआ, हमें अलग फीलिंग है। यह दिन अब खास हो गया है।  परिवार में खुशी का माहौल है। यह दिन खास तोहफा लेकर आया है। बेटी का चेहरा देख खुशी हुई। 

ज्योतिष की नजर में-विलक्षण प्रतिभा 

ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार 29 फरवरी को हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल सप्तमी तिथि और कृतिका नक्षत्र पड़ा। दोनों ही सूर्य प्रधान हैं। इस दिन पैदा हुए बच्चे विलक्षण प्रतिभा वाले होंगे। इसका कारण यह है कि प्रातःकालीन गोचर में सूर्य लग्नस्थ और शुक्र, गुरु व चन्द्रमा एक साथ पराक्रम भाव में रहे। इस बात का ये संकेत देते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे पराक्रम की दृष्टि से अद्भुत होंगे और न्यायिक अथवा सुरक्षा सेवाओं में उच्च पदों पर आसीन होंगे।

Tags:    

Similar News