हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए आधी रात पहुंचीं एसजीएमएच

रीवा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए आधी रात पहुंचीं एसजीएमएच

Ankita Rai
Update: 2022-03-07 06:46 GMT
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए आधी रात पहुंचीं एसजीएमएच

डिजिटल डेस्क, रीवा ।हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबियत बिगडऩे पर उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया। जहां एक घंटे बाद आराम मिलने पर वे वापस लौटीं। शनिवार की रात में सतना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के बाद उनके पेट में दर्द की शिकायत होने पर पहले होटल गई और कुछ देर आराम किया। लेकिन दर्द दूर न होने पर आधी रात को उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।
सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के एक सराफा व्यापारी द्वारा हनुमानगंज में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बुलाया गया था। यह कार्यक्रम रात १२ बजे तक चला। जिसमें देश की जानी-मानीं कलाकार सपना चौधरी शामिल हुईं। जानकारी के अनुसार यही से उनके पेट में दर्द शुरू हो गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेशनल हाइवे पर स्थित लॉज पहुंची। जहां सामान्य दवाएं ली। लेकिन इससे कोई आराम नहीं हुआ। पेट में दर्द बढ़ता गया। जिस पर उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।
रात २.४६ पर पहुंची अस्पताल
सपना चौधरी रात २.४६ पर संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंची। आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में चिकित्सकों ने परीक्षण कर इलाज शुरू किया। बताते हैं कि दवाएं देते ही उन्हें आराम मिलने लगा। दर्द में पूरी तरह आराम होते ही एक घंटे में वे वापस चली गईं। चिकित्सकों ने कुछ जांच कराने का सुझाव दिया था, जिस पर उन्होंने कहा कि वे वापस जाकर दिल्ली में कराएंगे।
लॉज से सुबह हुईं रवाना
अस्पताल से वे फिर लॉज पहुंची और आराम किया। सुबह लगभग नौ बजे वे रामपुर बघेलान आयोजक के यहां आयोजित ब्रेकफास्ट में शामिल हुईं। इसके बाद सतना होते हुए कार से खजुराहो रवाना हो गईं।
-
सीएमओ डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि सपना चौधरी रात लगभग पौने तीन बजे इलाज के लिए अस्पताल आई थी। उनके पेट में दर्द था। आकस्मिक चिकित्सा वार्ड के चिकित्सकों ने परीक्षण कर दवाएं दी। कुछ ही देर में उन्हें आराम हो गया और यहां से चली गईं।

Tags:    

Similar News