पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, घटना से क्षेत्र में सनसनी

पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, घटना से क्षेत्र में सनसनी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-22 17:42 GMT
पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, घटना से क्षेत्र में सनसनी


डिजिटल डेस्क कटनी। रीठी थानांतर्गत ग्राम सिमराड़ी में मामूली से पारिवारिक कलह ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। शादी के 20 साल बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि अशोक पटेल (40) ने कुल्हाड़ी मारकर पहले पत्नी गेंदा बाई (38) की हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। दोनों की मौत से तीन बच्चे (दो बेटे, एक बेटी) और बूढ़ी मां अनाथ हो गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार दोनों के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा था और पत्नी एक साल तक मायके में रही। साल भर पहले ही दोनों में सुलह हुई थी। तब से उनमें किसी विवाद की बात सामने नहीं आई। एक साथ घर से उठी दो अर्थियों से पूरे गांव की आंखें नम कर दी।
पहेली बना दम्पति का विवाद-
पुलिस ने बताया कि घटना के समय घर में मौजूद वृद्धा की चीख सुनकर पुत्री सरस्वती घर पहुंची और यहां का नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गई। उसने देखा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी थी जबकि पिता की लाश फंदे पर झूल रही थी। युवती ने पड़ोसियों को बताया जिसके बाद सूचना थाने में दी गई। पति पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।शाम को पति पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।  घटना की जानकारी मिलते ही रीठी से पुलिस बल सिमराड़ी पहुंचा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
घर अकेली थी वृद्ध मां, पड़ोस में गइ थी पुत्री-
थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि अशोक पटेल का पत्नी गेंदा बाई से किसी बात को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे विवाद हो गया था। अशोक पटेल ने आक्रोशित होकर गेंदा बाई पर कुल्हाड़ी से दनादन कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अशोक पटेल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया और फंदा डालकर झूल गया जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान घर पर अशोक पटेल की वृद्ध मां थी जबकि पुत्री सरस्वती (18) पड़ोस में गई थी।  एक बेटा दीपक बाहर रहकर काम करता है और छोटा बेटा बृज कुमार खेत गया हुआ था। विवाद के बाद अशोक अपनी पत्नी को कमरे में ले गया जहां उसकी हत्या कर दी।
 

Tags:    

Similar News