मंहगाई से है कष्ट तो तालिबान चले जाओ -भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल

भाजपा नेता के बिगड़े बोल  मंहगाई से है कष्ट तो तालिबान चले जाओ -भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-19 09:36 GMT
मंहगाई से है कष्ट तो तालिबान चले जाओ -भाजपा जिलाध्यक्ष का वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क कटनी। सता में बैठे नेतागण जब तब अपने बयानों के माध्यम से सुर्खियों में आते रहे हैं । ऐंसी ही सुर्खी इस समय कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष मंहगाई से परेशान लोगों को तालिबान जाने की बात कह कर बटोर रहे हैं । इंटरनेशनल स्तर पर तालिबान और देश में मंहगाई के मुद्दे में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल का बयान सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल एक पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के बाद निकले तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। सबसे पहले देश की आजादी को लेकर पत्रकार ने सवाल किया। मीडियाकर्मी ने कहा कि मंहगाई को देखकर नहीं लगता की देश आजाद हो गया है। मंहगाई चरम सीमा पर है।इस पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा तो तालिबान चले जाओ, जहां पेट्रोल 50 रुपए प्रति लीटर है। साथ ही कहा देश में लोग सुरक्षित हैं। आज अफगानिस्तान और तालिबान में कोई पेट्रोल भराने वाला ही नहीं है। इस संबंध में श्री पायल कथन है  कि उनका उद्देश्य किसी को तालिबान भेजना नहीं है। 

इनका कहना है
हंसी मजाक में ही यह बात कही। किसी को आह्त करने का उद्देश्य नहीं रहा। आज केंद्र की भाजपा सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। जिसके लिए रुपए की जरूरत है। पेट्रोलियम पदार्थों में कीमत वृद्धि का मुद्दा इंटरनेशनल है।
रामरतन पायल, भाजपा जिलाध्यक्ष
मंहगाई में केन्द्र सरकार का किसी तरह से नियंत्रण नहीं है और पार्टी के पदाधिकारी अनाप-शनाप बात कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष का यह बयान निंदनीय है।
मिथलेश जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष(शहर)

Tags:    

Similar News