बावन थड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, पिता के साथ गए थे नहाने

बावन थड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, पिता के साथ गए थे नहाने

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-04 13:36 GMT
बावन थड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, पिता के साथ गए थे नहाने

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। अपने पिता के साथ बावन थड़ी में नहाने के गए दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले को विवेचना में लिया है। वहीं परिवार वालों को समझ नहीं आ रहा है कि बच्चे नहाते-नहाते गहरे पानी में कैसे चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

नहाते-नहाते चले गए गहरे पानी
बालाघाट जिले के अंतिम छोर पर बसे बोन कट्टा के बावन थड़ी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 4- 5 बजे यह बच्चे अपने पिता के साथ नदी में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार मृतकों में वंश पिता संतोष देशमुख उम्र 16 वर्ष यह अपने पिता के साथ और अपने एक दोस्त के साथ नदी नहाने गया था। दूसरा मृतक सत्यम पिता प्यारेलाल उम्र लगभग 15 वर्ष यह दोनों नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए।

बढ़ गया था जल स्तर
स्थानीयजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते दिनों सिंचाई के लिए नदी में पानी छोड़ा गया है, जिस कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बच्चे को जानकारी नहीं थी और भी गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। खबर मिलने पर स्थानीय जनों की मदद से पुलिस को जानकारी दी गई और दोनों ही मृतक बच्चों के शव निकाल लिए गए।

शोक का महौल
इस घटना के बाद बोनकट्टा में शोक की लहर है दोनों बच्चे बोन कट्टा से लगे हुए हरदौली की है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह घटना कैसे हुई। कैसे बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। क्या किसी को पता नहीं था कि बीते दिनों पानी बढ़ गया है यह घटना कैसे हो गई। घटना के बाद से दोनों ही बच्चों के परिजनों का रो रो के बुरा बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News