जादू टोना के शक पर महिला पर जान लेवा हमला, हालत गंभीर 

जादू टोना के शक पर महिला पर जान लेवा हमला, हालत गंभीर 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-06 09:16 GMT
जादू टोना के शक पर महिला पर जान लेवा हमला, हालत गंभीर 

डिजिटल डेस्क, शहडोल। शौच के लिए बाहर गई एक महिला पर युवक ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले का कारण जादू टोना की शंका सामने आई है। हमले में घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपरी निवासी 30 वर्षीय संतोषी बैगा अपनी भतीजी के साथ सोमवार की सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले श्याम लाल बैगा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आईं। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं धनपुरी पुलिस ने शायम लाल के खिलाफ  मामला कायम कर उसे हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि श्यामलाल की सास का एक सप्ताह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। तभी से श्यामलाल संतोषी पर टोना जादू का संदेह करने लगा था।  बदले की भावना से आज उस पर हमला कर दिया।

बैंक खाते से निकल गए 2.34 लाख

सेवा निवृत वनपाल के खाते से 2 लाख 34 हजार रूपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जयसिंहनगर वार्ड नंबर 3 निवासी अंबिका पयासी सेवानिवृत्त वनपाल का खाता स्टेट बैंक शाखा जयसिंहनगर में संचालित है। खाते में 234546 रुपये जमा थे। 31 जुलाई को बैंक जाकर स्क्रेच मशीन द्वारा पैसा निकालना चाहा परन्तु पैसा नहीं निकला। शाखा प्रबधंक से जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि आपके खाते मेें केवल 22 रूपये 62 पैसे शेष बचे हैं। जब स्टेटमेंट निकाला गया तो पता चला कि 23 जुलाई से लेकर 26 जुलाई के बीच 2 लाख 34 हजार 500 रूपये फर्जी तरीकें से हेकर्स द्वारा निकाल लिए गये। जिसकी सूचना थाने में दी गयी। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खातें से राशि मोहम्मद हुसैन ज्योतिबाफुलेनगर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश के खाते में ट्रान्सफर होना बताया गया। पयासी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
 

Tags:    

Similar News