बेटी से दरिंदगी : 5 साल से परेशान थी किशोरी, पड़ोसी के कारण मामला खुला, आरोपी पिता हिरासत में

बेटी से दरिंदगी : 5 साल से परेशान थी किशोरी, पड़ोसी के कारण मामला खुला, आरोपी पिता हिरासत में

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-18 08:36 GMT
बेटी से दरिंदगी : 5 साल से परेशान थी किशोरी, पड़ोसी के कारण मामला खुला, आरोपी पिता हिरासत में

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रांझी में रहने वाली एक 13 साल की किशोरी के साथ उसके ही पिता द्वारा दरिंदगी किए जाने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंसानी रिश्ते को शर्मसार करने वाले इस मामले को रांझी पुलिस ने यह कहते हुए अधारताल थाने के सुपुर्द कर दिया कि जिस समय पहली बार घटना हुई थी तब किशोरी कंचनपुर में रहती थी। 42 साल के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि जब किशोरी करीब 8 साल की थी, तब उसकी मां की मौत हो गई थी। अकेली बच्ची जब पिता के सीने पर सिर रखकर रोई तो बाप के मन में बेटी से प्यार की जगह हैवानियत जाग गई। रात मेें बच्ची मां की याद में बाप से लिपटकर सोयी तो बाप इंसानी रिश्ते को शर्मसार करने लगा। बच्ची चिल्लाई तो उसका मुंह बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार वह बच्ची के साथ दरिंदगी करने लगा।

कंचनपुर से मकान बदल कर वे सतना गए और फिर वे रांझी में आकर रहने लगे। किशोरी ने पिछले 5 साल से अपने ही बाप द्वारा किए जाने वाले दैहिक शोषण से परेशान होकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला को जानकारी दी। इसके बाद ही उस महिला ने इस मामले की जानकारी रांझी पुलिस को दी। 

देर रात की गई FIR
रांझी पुलिस ने आरोपी को पकड़कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और उसके बाद पीड़िता और आरोपी को डॉयल 100 में बैठाकर अधारताल पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद देर रात इस मामले में अधारताल थाने में FIR दर्ज की गई।

कलाई पकड़कर किशोरी से छेड़छाड़
जबलपुर।  बरेला थाने क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक शोहदे ने उसकी कलाई  पकड़कर छेड़छाड़ कर दी। शोहदे से किसी तरह पीछा छुड़ाकरकिशोरी भागने लगी तो उसने उसे धक्का देकर गिरा दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 8 जुलाई को शाम साढ़े 5 बजे अपने घर जा रही थी। तभी एकता मार्केट के पास मजहर खान ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मजहर ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Similar News