लाखों रुपए की अफीम पकड़ी, बड़े अफसरों, नेताओं और व्यापारियों के शामिल होने का अनुमान

लाखों रुपए की अफीम पकड़ी, बड़े अफसरों, नेताओं और व्यापारियों के शामिल होने का अनुमान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-12 13:04 GMT
लाखों रुपए की अफीम पकड़ी, बड़े अफसरों, नेताओं और व्यापारियों के शामिल होने का अनुमान

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जिले के कोतवाली थाना इलाके के गोयरा गांव में पुलिस ने अचानक छपा मारकर अफीम की अवैध फसल पकड़ी। खबर है की जब पुलिस ने यहां खेती देखी तो वह भी चौंक गयी। पकड़ी गयी अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है।

सूचना पर मारा छापा
बताया जा रहा है कि करीब 10 डिसमिल खेत में अफीम की फसल लहलहा रही थी, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की बताई जा रही है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती हो रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक खेत में लहलहाती अफीम की फसल को पकड़ा इसे उखाड़ने की कार्रवाई करते हुए इसे जब्त भी किया।

स्वंय के लिए खेती की बात
मिली जानकारी के अनुसार यहां एक ग्रामीण सहदेवा लाल यादव के घर के पीछे बनी बाड़ी में यह फसल लहलहा रही थी। घर के पीछे अफीम की अवैध खेती करने वाले ग्रामीण ने प्राथमिक पूछताछ में बताया है कि उसने यह फसल स्वंय के लिए लगाई थी। यानि आरोपी स्वंय अफीम का शौकीन बताया जा रहा है। आरोपी के मुताबिक वो लगभग दो साल से इसकी खेती कर रहा है।  हालांकि पुलिस ने यहां लगी फसल को उखाड़ने की कार्रवाई करते हुए मामला जांच में लिया है। वहीं यह भी चर्चाएं हैं कि इस कारोबार में बड़े व्यापारी पर अधिकारियों की भी मिली भगत है।

10 डिसमिल में मिले 10 हजार पौधे
घर के पीछे आरोपी ने लगभग 10 हजार से अधिक अफिम के पौधे लगाए थे। अफीम की अवैध खेती के बारे में आरोपी को कहां से जानकारी लगी। इसका पता अभी नहीं चल सका है। लेकिन  पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में देर शाम तक जुटा रहा। वहीं इस खबर के बाद गाँव में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में एसपी के कार्तिकेयन का कहना है कि सूचना पर दबिश देते हुए कार्रवाई की गई है। आरोपी का खुलाश जल्द ही किया जाएगा।

Similar News