जलविहार मेला में नपाकर्मी ने राई नृत्यांगना से की छेड़खानी

छतरपुर जलविहार मेला में नपाकर्मी ने राई नृत्यांगना से की छेड़खानी

Safal Upadhyay
Update: 2022-10-20 09:16 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। दो साल बाद मेला ग्राउंड पर आयोजित हो रहे जलविहार मेला में फूहड़पन जनचर्चा का विषय बन गया है। अश्लील डांस के बाद अब राई नृत्य में नृत्यांगना से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला डांसर ने नगर पालिका के कर्मचारी पर यह आरोप लगाया है। महिला डांसर का कहना है कि बुधवार रात को राई नृत्य के दौरान मंच पर ही नपा कर्मी मुकेश श्रीवास आया और अश्लील हरकते करने लगा।

विरोध करने पर भी शांत नहीं हुआ। कार्यक्रम में अतिथि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी नपा ने आरोपी कर्मचारी पर एक्शन नहीं लिया है। महिला का कहना है कि कि यह उसका ही नहीं संपूर्ण नारी जाति का अपमान है। वहीं नपाध्यक्ष ने कर्मचारी पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी नपा के कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर फूहड़पन परोसी गई थी। वहीं मेला में भी गानों पर आपत्तिजनक व फूहड़ डांस का शो चल रहा है।

 

Tags:    

Similar News