कटनी आर्डिनेंस फैक्टरी की घटना डीएससी जवान ने जेसीओ की गोली मारकर की हत्या

कटनी आर्डिनेंस फैक्टरी की घटना डीएससी जवान ने जेसीओ की गोली मारकर की हत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-11 12:42 GMT
कटनी आर्डिनेंस फैक्टरी की घटना डीएससी जवान ने जेसीओ की गोली मारकर की हत्या

डिजिटल डेस्क कटनी । माधवनगर थानांतर्गत आयुध निर्माणी परिसर में शनिवार रात करीब 8 बजे डीएससी (डिफेंस सप्लाई कोर) के जवान ने जूनियर कमीशंड आफीसर को गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। सूचना मिलते ही सीएसपी शशिकांत शुक्ला, माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक 
उपाध्याय, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की विवेचना की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग के बाद जेसीओ खून से लथपथ होकर गिर पड़े। साथी जवान इधर-उधर भागे। सकर सिंह ने खुद को कमरे में बंद कैद कर लिया। सीएसपी ने बताया कि आरोपी खुद को गोली मार लेने की धमकी दे रहा है। आरोपी निर्माणी परिसर में बने कमरे में ही मौजूद है। फैक्ट्री खाली करा ली गई है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि आरोपी के पास 32 राउंड गोलियां हैं। समाचार लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।   मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 
परेड के दौरान  हुआ था विवाद 
सीएसपी के अनुसार, शनिवार इवनिंग परेड के दौरान आयुध निर्माणी के डीएससी जवान सकर सिंह का विवाद जेसीओ अशोक शिकारा से हुआ था। रात करीब आठ बजे सभी जवान वहां से लौटने लगे तभी सकर सिंह ने रायफल से जेसीओ के सिर में गोली मार दी। उसने चार राउंड फायर किए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 

Tags:    

Similar News