मध्यप्रदेश के कान्हा वन उद्यान में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी

मध्यप्रदेश के कान्हा वन उद्यान में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-28 12:21 GMT
मध्यप्रदेश के कान्हा वन उद्यान में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ राष्ट्रीय कान्हा वन उद्यान पहुंचे। धोनी बैहर के बिरसी एयर स्ट्रीप पर मंगलवार दोपहर 3 बजे चार्टड प्लेन से परिवार और मित्रों सहित पहुंचे। जो कि 31 जनवरी तक ताज के बंजाराटोला रिसार्ट में रुकेंगे। इस दौरान वे जंगल सफारी कर वन्य जीवन को करीब से जानेंगे।

सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह कान्हा विजिट पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। इस दौरान वे पूरा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। साथ ही देश के सबसे विख्यात टाईगर रिजर्व में वन्यजीवन दर्शन और सफारी का लुत्फ भी उठाएंगे। 

वैसे तो धोनी के आने की खबर यहां के प्रशासन को भी नहीं थी, लेकिन जैसे ही चार्टड प्लेन से माही बैहर के बिरसी एयर स्ट्रीक पहुंचे आसपास के ग्रामीण और क्षेत्रिय लोगों का हुजूम लग गया। इस दौरान रिसॉर्ट के गेट पर माही वहां के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से भी मिले। उनके साथ फोटो खिंचावाई और परिवार के साथ रिसार्ट में चले गए। इस दौरान आम लोगों का उनका संवाद और सहजता ने सभी को आकर्षित किया।

Tags:    

Similar News