अब सड़कों पर उतरा भारत-चीन के बीच बढ़ती खटास का असर, चीनी उत्पादों का बहिष्कार

अब सड़कों पर उतरा भारत-चीन के बीच बढ़ती खटास का असर, चीनी उत्पादों का बहिष्कार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-11 12:19 GMT
अब सड़कों पर उतरा भारत-चीन के बीच बढ़ती खटास का असर, चीनी उत्पादों का बहिष्कार

डिजिटल डेस्क, कटनी/ नागपुर। भारत और चीन के बीच बढ़ती खटास का असर अब सड़कों पर भी देखने को मिल रहा हैं। चीन के खिलाफ आम आदमी चीनी उत्पादों का बहिष्कार और जलाकर कर रहें है। राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान पूरे देश में चीनी उत्पादों का विरोध करने एक महाअभियान 15 सितंबर से चलाया जाएगा, जो एक माह तक चलेगा। नागपुर में लोगों ने चीनी सामान का विरोध करते हुए उन्हें नष्ट करना शुरू भी कर दिया है। 

स्वदेशी अपनाएंगे भारत भव्य बनाएंगे

कटनी शहर में चीनी उत्पादों के खिलाफ जनजागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान का गठन किया गया है। अभियान के कटनी संयोजक रणवीर कर्ण ने बताया कि इस अभियान को प्रत्येक भारतीय के दिल में पहुंचाने के लिए अभियान में प्रत्येक वर्ग, समाज, राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य के तहत कल सिविल लाइन्स स्थित भारतीयम प्रांगण में अभियान से जुड़े सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। 

चीनी सामग्री का दहन

नागपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुतला लोहा पुल रेलवे स्टेशन के पास चीनी सामान का विरोध करते हुए दहन किया गया। लोगों ने अपनी स्वेच्छा से चीनी सामान लाकर दहन किया। आंदोलनकर्ताओं का कहना है कि चीन की हरकतों एवं चालाकियों से देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। भारत की सुरक्षा और स्वाभिमान को चुनौती देकर चीन ने हर देशप्रेमी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्वाभिमान की रक्षा में अपने-अपने हिस्से का योगदान देने का अवसर उपस्थित कर दिया है । 

Similar News