सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत 

सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-06 12:36 GMT
सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत 

डिजिटल डेस्क, शहडोल। जमशेदपुर के तीरंदाज 22 वर्षीय जसपाल सिंह और 27 वर्ष के सरस सोरेन की मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के शहडोल में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शहडोल के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की स्थित बुढार थाना क्षेत्र के लालपुर हवाई अड्डा के पास की है। दोनों खिलाड़ी एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जसपाल का घर साकची जबकि सरस सोरेन का घर डिमना में है।

जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे दोनों
इंडोर विश्व कप तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले जसपाल सिंह और एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स 2018-19 के टॉपर राष्ट्रीय तीरंदाज सरस सोरेन कार से भोपाल में चल रही जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने आ रहे थे। प्रतियोगिता में इनका तीरंदाजी इक्वीपमेंट का स्टॉल लगा था। जसपाल ने पिछले साल थाइलैंड में विश्व इंडोर तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था, जबकि शरद ने दो महीने पहले ही एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स में टॉप किया था। रांची के एक्सपोर्ट क्लब से दोनों खिलाड़ी तीरंदाजी के नेशनल प्लेयर बने थे। 

 


झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुंडा ने जताया दुख
हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों की मौत राज्य और तीरंदाजी के लिए बड़ा झटका है। जसपाल सिंह अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे, जबकि सरस तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

 

बुधवार को सुबह एन एच 43 में आई 20 कार क्रमांक जेएच 05 सीए 5385, ट्रक क्रक्रमांक एमपी 19 एचए 2356 से पीछे से आकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुढार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया अैर मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था। उनके आने के उपरांत पोस्टमार्टम किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार से दोनों युवकों के शव के पास से उनके परिचय पत्र मिले थे।
 

Similar News