सोनेगांव में कचरा बिनने वाले की हत्या, गोमुख से नागपुर आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल

सोनेगांव में कचरा बिनने वाले की हत्या, गोमुख से नागपुर आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-01 07:50 GMT
सोनेगांव में कचरा बिनने वाले की हत्या, गोमुख से नागपुर आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोनेगांव थाना अंतर्गत कचरा बिनने वाले एक शख्स की अज्ञात आरोपियों ने रविवार की रात पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। मृतक का नाम दिलीप सदाशिव धनविजय (52) है। दिलीप की हत्या किसने और क्यों की यह कारण पता नहीं चल पाया है। सोनेगांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दिलीप की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार की सुबह सोनेगांव पुलिस को सूचना मिली की जयप्रकाश नगर के पास एक झोपड़ी के सामने एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को खून से लथपथ पड़ी लाश मिली। पुलिस ने पंचनामा किया। उसके बाद शव  पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक दिलीप नागपुर में कचरा बिनने का काम करता था। वह मूलत: सोननाडा भिवापुर गांव का रहने वाला है। उसके बारे में पुलिस के पास सिर्फ इतनी जानकारी है कि वह अपने परिवार से दूर सोनेगांव क्षेत्र की झोपड़ी में रहते हुए कचरा बीन कर जीवनयापन कर रहा था। उसकी हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। हत्या करने वाले ने उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला किया है, जिसके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

सोनेगांव पुलिस ने आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की उसके बाद उसके कमरे से मिले कुछ दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान दिलीप धनविजय के रूप में की गई।  सोनेगांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस दिलीप की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

गोमुख से आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
समाजसेवी दीपक सूचक की गाड़ी का गोमुख से नागपुर आते वक्त लिहीगांव जबलपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। वाहन में 5 सदस्य सवार थे। गाड़ी खुद दीपकभाई सूचक चला रहे थे। दुर्घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन वाहन चकनाचूर हो गई है। बताया जा रहा है कि दीपक सूचन न अन्य सभी लोग गोमुख गए हुए थे, वहां से वापस नागपुर लौट रहे थे इस दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

बताया जाता है कि वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए दीपक हर साल गोमुख में कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के अलावा पड़ोसी राज्यों से लोग भी गोमुख में आते हैं यह सबसे पवित्र स्थल माना जाता है यहां हर साल मेला भी लगता है।

Tags:    

Similar News