शिकार के बाद तेंदुए ने बदला ठिकाना

जीसीएफ में वन अमला कर रहा गश्त, दहशत बरकरार शिकार के बाद तेंदुए ने बदला ठिकाना

Abhishek soni
Update: 2022-01-22 16:55 GMT
शिकार के बाद तेंदुए ने बदला ठिकाना

डिजिटल डेस्क जबलपुर। जीसीएफ क्षेत्र में तेंदुए की फैमिली का डेरा होने से लोग दहशत में जी रहे हैं। पिछले दिनों न्यू कॉलोनी व उसके आसपास तेंदुआ नजर आया था और फिर उसी क्षेत्र में एक वाइल्ड बोर का शिकार करने के बाद तेंदुए ने अपना ठिकाना बदल लिया। उधर वन विभाग व फैक्ट्री सुरक्षा की टीम लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
ज्ञात हो कि गुरुवार की रात तेंदुए ने वाइल्ड बोर का शिकार किया था इसके बाद से आसपास तेंदुआ नजर नहीं आया और वह अंदर की ओर सघन जंगल में चला गया है। उधर वन विभाग और फैैक्ट्री सुरक्षा की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और रात्रि में पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही है लेकिन दो दिन से तेंदुए की आहट सुनाई नहीं दी है।

Tags:    

Similar News