कृषि उपज मंडी के 70 व्यापारी और अड़ितया के लाइसेंस रद्द

घाटंजी कृषि उपज मंडी के 70 व्यापारी और अड़ितया के लाइसेंस रद्द

Tejinder Singh
Update: 2022-04-26 13:38 GMT
कृषि उपज मंडी के 70 व्यापारी और अड़ितया के लाइसेंस रद्द

डिजिटल डेस्क, घाटंजी। स्थानीय सहायक निबंधक सचिन कुड़मेथे ने हाल ही में आदेश पारीत कर कृषि उपज मंडी में कार्यरत व्यापारी, अड़ितया, हमाल, मापरी आदि कुल 70 लोगों के लाइसेंस विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए। इस आदेश पर कृषि उपज मंडी के सभापति व सचिव कपिल चन्नावार व्दारा अमल किया गया। एक साथ इतनी संख्या में लाइसेंस रद्द किए जाने से कृषि उपज मंडी में हड़कंप मच गया है। 26 अगस्त 2021 को मंडी के संचालक भरत पोतराजे ने लाइसेंस रद्द करने की शिकायत सहायक निबंधक कार्यालय में दी थी। कृषि उपज मंडी में चुनाव के दौरान व्यापारी, अड़ते, हमाल, मापारी आदि के नाम बड़ी संख्या में शामिल कर मतदाता के तौर पर अपने करिबियों को शामिल किए जाने का आरोप शिकायत में किया गया था। 27 सितंबर 2021 को सहायक निबंधक विभाग व्दारा मामले की जांच की गयी थी। जिसके तहत सहायक निबंधक सचिन कुड़मेथे को कई खामियां दिखाई दी। कृषि उपज मंडी मतदाता के तौर पर पात्र होने के लिए इन लोगों व्दारा केवल कागजी कार्रवाई करने का पता चला। प्रत्यक्ष तौर पर व्यापारी, अड़ते से लेकर हमाल, मापारी इनमें से कोई भी निर्धारित काम करते दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते इन लाइसेंस धारकों के खिलाफ कषि उपज मंडी विकास अधिनियम 1967 के नियम 464 में दिए गए प्रावधान के तहत कृषि उपज मंडी प्रशासन व्दारा जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए थी। लेकिन मंडी प्रशासन व्दारा ऐसा नहीं किए जाने से सहायक निबंधक व्दारा कुल 70 लोगों के लाइसेंस  रद्द कर दिए गए।

Tags:    

Similar News