सतना जिले के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन साल तक दुष्कृत्य का आरोप सतना जिले के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Safal Upadhyay
Update: 2022-05-31 09:52 GMT
सतना जिले के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, रीवा। सतना जिले के एक युवक पर तीन साल तक दुष्कृत्य किए जाने का आरोप लगने पर महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती का विवाह होने के बाद भी उसे परेशान किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से आरोपी का परिचय उस समय हुआ था, जब वह सतना से रिश्तेदारी में आया था। इसके बाद बहला-फुसलाकर दुष्कृत्य करने लगा। बताते है कि लगभग तीन साल तक यह क्रम चलता रहा। युवक पर आरोप है कि युवती का जब विवाह हो गया तो ससुराल वालों को उसने कुछ आपत्तिजनक फोटो आदि भेज दिए। इसके साथ ही धमकी भी दी गई। जिस पर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस आरोपी प्रद्युमन तिवारी निवासी नईबस्ती थाना कोलगवां जिला सतना के विरूद्ध दुष्कृत्य, पाक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट का अपराध कायम कर गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस समय जबलपुर में रह रहा था।

छात्रा से दुष्कृत्य के आरोपी लिपिक की हुई गिरफ्तारी-

स्कूली छात्रा के साथ लिपिक द्वारा दुष्कृत्य किए जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। सेमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने स्कूल के लिपिक शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। जिस पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कृत्य एवं पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर तलाश की जा रही थी। अब यह आरोपी पुलिस पकड़ में आ गया है।

मंदिर में भरी मांग, अब पति मानने से किया इंकार-

महिला थाना में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें सीधी जिले के युवक पर मंदिर में मांग भरने के बाद दुष्कृत्य करने और अब पति मानने से इंकार किए जाने का आरोप लगा है। मनगवां थाना क्षेत्र की इस युवती ने पुलिस को शिकायती आवेदन पत्र सौपते हुए बताया है कि सीधी जिले के रहने वाले युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। वह घर भी आया। इसके बाद रानीतालाब देवी मंदिर में मांग भरी। इसके बाद पति के रूप में कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन बाद में पति मानने से इंकार कर दिया।
 

Tags:    

Similar News