पारिवारिक विवाद में पिता ने मासूम को उठाकर फेंका, मौके पर ही मौत

पारिवारिक विवाद में पिता ने मासूम को उठाकर फेंका, मौके पर ही मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-05 12:12 GMT
पारिवारिक विवाद में पिता ने मासूम को उठाकर फेंका, मौके पर ही मौत

डिजिटल डेस्क,मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पारिवारिक विवाद के चलते एक मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। युवक ने मासूम को उठाकर दीवार पर दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-MP :बच्चियों से रेप किया तो फांसी, विधानसभा में विधेयक पास

बताया जा रहा है कि मंदसौर के भानपुरा थाना इलाके के भगवानपुर गांव में बंजारा परिवार रहता है। सोमवार देर रात कनिराम बंजारा का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते उनका डेढ़ साल का मासूम बीच में आ गया। गुस्से में कनिराम ने उठाकर उसका सिर दीवार पर दे मारा। 

ये भी पढ़ें-रेप के मामलों में टॉप पर MP, क्राइम में UP नम्बर-1 : NCRB

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग बच्चे को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी कनिराम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल सका है। 

महिलाओं पर बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
देश और दुनिया में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार दिनोदिन बढ़ते जा रहे है। इसके पीछे की वजह पारिवारिक विवाद, नशा और दहेज है। जो महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार है। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक रेप के मामलों में मध्य प्रदेश राज्य पहले स्थान पर है। हालही में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 12 साल की मासूम बच्चियों से रेप करने वाले आरोपियों को फांसी देने के विधेयक को विधानसभा में मंजूरी दिलाई है। देखने वाली बात होगी कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए इस कानून के लागू होने के बाद अपराधों में कितनी कमी आएगी।
 

Similar News