उधारी वसूलने घर आए व्यक्ति ने की छेड़छाड़ ,आरोप -महिला ने मुंह काला कर की पिटाई

उधारी वसूलने घर आए व्यक्ति ने की छेड़छाड़ ,आरोप -महिला ने मुंह काला कर की पिटाई

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-29 12:53 GMT
उधारी वसूलने घर आए व्यक्ति ने की छेड़छाड़ ,आरोप -महिला ने मुंह काला कर की पिटाई

डिजिटल डेस्क बालाघाट । यहां के वारासिवनी थाना क्षेत्र मुख्यालय में उधारी वसूलने गए एक व्यक्ति ने उस घर की महिला से छेड़छाड़ कर दी । आक्रोशित महिला ने इस व्यक्ति की जमकर पिटाई की और शोर मचा कर पड़ोसियों को भी इकट्ठा कर लिया जिसेसे कुछ ने उसका मुंह भी काला कर दिया । महिलाओं द्वारा चप्पल से पिटाई और  मुंह काला करने का उसका वीडियों खूब वायरल हो रहा है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडिय़ों वारासिवनी थाना क्षेत्र के कोस्ते गांव का है जहां उधारी के पैसे मांगने के लिए मिनेन्द्र सोनटके गया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।  बताया गया है कि चप्पल लेके पिटाई करने वाली महिला के घर आरोपी उधारी वसूल करने गया था। जहां महिला का पति आटो लेकर शहर चला गया था और वह अपने बच्चों के साथ घर में काम कर रही थी।  मिनेन्द्र सोनटके ने महिला के पति को पूछा उसके घर पर न होने की जानकारी पाते ही वह महिला से छेड़छाड़ कर करने लगा  ।   
 

Tags:    

Similar News