महाराष्ट्र बंद : नागपुर में पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच बंद का मिलाजुला असर

महाराष्ट्र बंद : नागपुर में पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच बंद का मिलाजुला असर

Anita Peddulwar
Update: 2018-08-09 05:52 GMT
महाराष्ट्र बंद : नागपुर में पुलिस के तगड़े बंदोबस्त के बीच बंद का मिलाजुला असर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र बंद के दौरान सुबह से ही शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगा हुआ है। स्कूल-कालेजों में छुट्‌टी दी गई है। बता दें कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में चल रहे उग्र प्रदर्शन के बाद 9 अगस्त अर्थात अगस्त क्रांति दिवस पर महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है। जिसका नागपुर में मिला-जुला असर नजर आ रहा है। 

गुरुवार सुबह महाआरती से बंद की शुरुआत की गई। सकल मराठा समाज ने 9.30 बजे महल, गांधी गेट स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष महाआरती की गई। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नागपुर में बंद रखा जाएगा। 
 


संदिग्ध को हिरासत में लेने के निर्देश
व्यापाक पैमाने पर बंद रखने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी संभावित खतरा है। एहतियात के तौर पर पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की रणनीति अपनाई है। जिसके चलते बंदोबस्त जोन स्तर पर तैनात किया गया है। शहर के 5 जोन में थानों के अलावा 1500 पुरुष, 2500 महिला पुलिसकर्मी, 2500 पुरुष, महिला अधिकारी, 5 स्ट्रैकिंग फोर्स, जिसमें 100 लोग अलर्ट हैं। क्यूआरटी, रिजर्व पुलिस फोर्स, होम गार्ड भी तैनात हैं। बंद को देखते हुए गुप्त यंत्रणा को पहले से भी ज्यादा सक्रिय किया गया है।  पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय ने संदिग्ध को देखते ही हिरासत में लेने के निर्देश दिए हैं।

Similar News