सड़क पर दर्द से तड़प रहे घायल शख्स को मंत्री गिरीश महाजन ने पहुंचाया अस्पताल

सड़क पर दर्द से तड़प रहे घायल शख्स को मंत्री गिरीश महाजन ने पहुंचाया अस्पताल

Tejinder Singh
Update: 2017-12-25 16:43 GMT
सड़क पर दर्द से तड़प रहे घायल शख्स को मंत्री गिरीश महाजन ने पहुंचाया अस्पताल

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद/जलगांव। राज्य के जलसंपदा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार शाम को सड़क हादसे के शिकार की मदद की। मामला उस वक्त का है, जब गिरीश महाजन राष्ट्रीय महामार्ग से जलगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मनपा के पुराने जकात नाके के पास बाईक सवार सड़क हादसे का शिकार हुआ था। वो लगातार मदद के लिए सड़क पर तड़प रहा था। लेकिन उसी बीच वहां से गुजर रहे मंत्री महाजन ने घायल शख्स को देखा। उन्होंने तत्काल अपने सरकारी वाहन को रोका। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से घायल व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में बिठाया। जहां से गिरीश महाजन ने उसे अस्पताल पहुुंचाया। इतना ही नही महाजन ने घायल का इलाज और देखभाल करने की डॉक्टरों से अपील की। डॉक्टरों ने घायल का इलाज तत्काल शुरु कर दिया।

सड़क पर तड़प रहा था घायल 

सड़क पर घायल को दर्द से बिलखता देख गिरीश महाजन अपनी गाड़ी से उतरकर उसे बचाने दौड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ घायल को उठाने में मदद की। हालांकि इस घटना ने उनके मानवीय विचारों को भी उजागर किया। यदी वक्त रहते गिरीश महाजन अपना वाहन नहीं रोकते, तो घायल की हालत और बिगड़ सकती थी। लेकिन गिरीश महाजन के इस कदम से घायल को काफी राहत मिली। वक्त पर अस्पताल पहुंचते ही घायल का इलाज शुरु हो गया। सड़क पर पड़े जख्मी शख्स के लिए वे मददगार साबित हुए।    

शरद पवार ने भी की थी हादसे के शिकार घायलों की मदद 

इससे पहले विदर्भ दौरे के दौरान राकांपा सुप्रीमो शरद पवार जब नागपुर से गड़चिरोली जा रहे थे। इस दौरान उमरेड-भिवापुर मार्ग पर एक टिप्पर और कार में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मासूम समेत छह सदस्य घायल हो गए। जिसे देख पवार ने पूरा काफिला रोक दिया था। उन्होंने खुद भी दुर्घटनाग्रस्तों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की थी। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद ही उन्होंने अपना काफिला आगे बढ़ाया। उनका काफिला करीब 11.30 बजे उमरेड- भिवापुर मार्ग पर नवेगांव साधु से गुजर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर (एमएच 40 बीजी 2479) के चालक ने पीछे से लाल रंग की कार (एमएच 33 ए 5753) को टक्कर मार दी थी। यह देख पवार तत्काल मदद के लिए जुट पड़े।

Similar News