विधायक संतोष बांगर ने कहा - राहुल की भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है

निशाना विधायक संतोष बांगर ने कहा - राहुल की भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है

Tejinder Singh
Update: 2022-11-15 11:21 GMT
विधायक संतोष बांगर ने कहा - राहुल की भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा है

डिजिटल डेस्क, हिंगोली. कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की यात्रा भापत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो है। राहुल पर सियासी निशाना साधते हुए विधायक संतोष बांगर ने तंज कसा। विधायक बांगर ने कहा कि जिस लड़की ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, उससे मिलकर राहुल गांधी ने जो संदेश दिया, उससे बड़ा देश के लिए दुर्भाग्य और क्या होगा। कलमनुरी में रैली बुरी तरह से फ्लॉप रही है। हमेशा से ही अपने हरकतों और बयानों से चर्चा में बने रहने वाले विधायक संतोष बांगर जिले के वालकी (तहसील औंढा नागनाथ) में सभा के दौरान बोल रहे थे। सभा में विधायक संतोष बांगर ने राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया।  

370 हटाने पर कांग्रेस ने किया था हंगामा

विधायक संतोष बांगर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मु-कश्मीर से धारा 370 को हटायी थी, उस समय सांसद राहुल गांधी की कांग्रेस ने देश में जमकर हंगामा किया था। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी हमेशा से ही पाकिस्तान समर्थक मुस्लिम संगठनो के प्रती नरम रहे हैं। भरी सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाली लड़की का सांसद राहुल गांधी द्वारा स्वागत करना दुर्भाग्य है। 

अभी क्यों दिमाग की बत्ती जली

विधायक संतोष बांगर ने राहुल गांधी पर जुबानी तीर चलाते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद से जम्मु कश्मीर का अलग ध्वज, अलग कानून था, भारत का कानून कश्मीर में लागू नही था, तब कभी कांग्रेस ने भारत जोड़ो बोलने की बुद्धी नहीं आई थी। आज जब संपूर्ण भारत एक ध्वज के  नीचे आ गया है, देश में एकता दिखाई दे रही है, तो भारत जोड़ो यात्रा की नौटंकी क्यों की जा रही है।

असफल रही यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असफल रही है, जनता ने इस नौटंकी से खुद को दूर कर लिया है। कलमनुरी में शिवसेना-भाजपा की ताकत का अहसास होने संतोष भरा है।

 

Tags:    

Similar News