स्टूडेंट्स के साथ एमएलए ने पानी के लिए उठाया फावड़ा, गांव-गांव में श्रमदान कर रहे लोग

स्टूडेंट्स के साथ एमएलए ने पानी के लिए उठाया फावड़ा, गांव-गांव में श्रमदान कर रहे लोग

Anita Peddulwar
Update: 2018-04-26 08:18 GMT
स्टूडेंट्स के साथ एमएलए ने पानी के लिए उठाया फावड़ा, गांव-गांव में श्रमदान कर रहे लोग

डिजिटल डेस्क, वर्धा। पानी के लिए स्टूडेंट्स के साथ एमएलए भी फावड़ा लेकर श्रमदान करने उतरे। शहर ही नहीं गांव-गांव में पानी फाउंडेशन की ओर से आयोजित वॉटर कप स्पर्धा के लिए लोग जुटे हुए हैं। वर्धा जिले के सेलू में तहसील के पर्यटन स्थल बोरधरण (बोरी) गांव व परिसर के बोरी कोकाटे गांव में श्रमदान का कार्य जारी है। विधायक डॉ. पंकज भोयर ने  गांव को पानीदार करने के लिए बोरी कोकाटे के जिप शाला के विद्यार्थियों के साथ श्रमदान किया। 

बढ़ रहे सैकड़ों हाथ 
बोरी कोकाटे गांव को पानीदार करने के काम को बोरी से शुरुआत की गई। इसके लिए सर्वप्रथम गांव के नागरिक तैयार हुए। इसमें ग्राम-पंचायत के पदाधिकारी, महिला बचत गट, शराबबंदी महिला मंडल, शाला के विद्यार्थी व गांव के युवाओं सहित वरिष्ठों ने भी पहल करते हुए प्रत्यक्ष रूप से शुरुआत की।  विधायक डॉ. पंकज भोयर ने  सुबह से ही हाथ में फावड़ा लेकर एक घंटा श्रमदान किया।

पसीने में लथपथ विधायक को श्रमदान करते देख उनके साथ आए जिप सदस्य विनोद  लाखे, भाजपा अध्यक्ष अशोक कलोडे, बाजार समिति संचालक विलास वरटकर, पंस सदस्य अशोक मुडे, बोरी के सरपंच रोशन मस्के, शुभांगी मुडे, बंटी दुबे, चंद्रशेखर वंजारी, फिरोज शेख, अशोक रतनवार, देवेंद्र  भेंडारे, संजय डोलस, विद्याभारती कॉलेज के प्राचार्य संजय कानोडे व  विद्यार्थी, अजीत शेख, नरहरि चहांदे, प्रतिभा जोगे, बोरी के जिप शाला के शिक्षक दादाराव इवनाथे, घनश्याम माहुरे, विद्यार्थी पुष्पक खडसे, वैष्णवी वानखेडे, तनुश्री मेसरे, वृषाली गिरडे, गायत्री मेसरे, तहसील कृषि अधिकारी वाघमारे, कृषि सहायक धुमाल, पटवारी डोंगरे, ग्रापं सचिव पाखरे सहित बड़े पैमानेपर नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान करीब डेढ़ सौ घनमीटर खुदाई कार्य किया गया। इसमें पांच लाख लीटर पानी जमा हो सकेगा। यह जानकारी पानी फाउंडेशन के भरत घोर, अनूप राऊत, प्रवीण राठोड, रंजीत जव्हेरी व अमोल ने दी है।

कविठगांव में भी सैकड़ों ने किया श्रमदान
देवली में चारुलता टोकस के नेतृत्व में महिलाएं सेव वाटर के लिए जुटीं।  पानी को संचित करने के लिए जो मुहिम शुरू की गई है। इससे प्रत्येक गांव पानीदार होगा और सूखे से निजात मिल सकेगी। यह विचार महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष एड. चारुलता टोकस ने व्यक्त किए।  पानी फाउंडेशन के वाटर कप स्पर्धा में देवली तहसील के कविठगांव में सैकड़ों नागरिकों ने हिस्सा लिया। श्रमदान में शामिल होकर मुहिम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष एड. चारूलता टोकस ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया।  

इस समय श्रमदान करने के लिए पंचायत समिति सदस्य  कल्याणी ढोक, महिला सरपंच निलाताई खेडकर, पूर्व सभापति  दिनेश धांदे, कृउबास के सदस्य राजाभाऊ खेडकर, पूर्व जिप सभापति देवीदास तिनघसे, लक्ष्मणराव कांबले, पूर्व सरपंच विकास ढोक, उत्तमराव वरहाडे, बाभुलगांव के बोबड़े, उपसरपंच सचिन बोबड़े, अशोकराव आठबैले, अनंता जोगवे, सतीश खोंड, नरेश झांजरी, आकाश बोंदाडे, गौतम पाटील, जोगवे, पाटील, शरद राऊत, शंकर पारिसे, विकास वरहाडे आदि उपस्थित थे।

बनाए जा रहे पत्थर के बांध
सेलू तहसील के बोरी बोरधरण में हिंगणी मित्र परिवार की ओर से गांव को पानीदार करने के लिए श्रमदान किया गया। महाश्रमदान में जगह जगह पर नाली खोदकर मिट्टी व पत्थर के बांध तैयार किए गए। इस अवसर पर नितिन निघडे, हिंगणी पुलिस पटेल मारोती चचाणे, आशिष कांबले, रूपेश ठाकरे, गजानन सातपुते, मंगेश काले, शुभम सराफ, कौशल ताटे, रंजत रननवरे, घनश्याम माहुरे, चंद्रकांत पोफले, विकी जाधव, मोना हौसेने, संदीप जुवारे, बोनी देवढे, छोटे बच्चे, महिलाओं ने श्रमदान किया।
 

Similar News