भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

विधायक का सरकार पर हल्ला बोल भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Tejinder Singh
Update: 2022-05-08 10:51 GMT
भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

डिजिटल डेस्क, जलगांव जामोद। ओबीसी के रद्द हुए राजकीय आरक्षण की पृष्ठभूमि परर आज शनिवार, ७ मई को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से मंथन करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस  उपस्थित थें। इस बैठक में प्रमुख उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष तथा विधायक डा. संजय कुटे ने महाविकास आघाड़ी सरकार पर टिका करते हुए कहा कि, यह तो ओबीसी का घात इस शासन ने किया हैं। इस आरक्षण के लिए कोई भी आयोग तुरंत गठित नहीं किया गया। आने के बाद उसे निधि दिया नहीं। गलत डेटा कोर्ट में दिया। सूचना राज्य आयोग के जरिए पेश किया नहीं, ऐसी राज्य सरकार की कई गलतियों कारण यह न्यायालय ने निर्णय दिया। जिस कारण राज्य सरकार की मंशा भी आरक्षण देने की नही थी, ऐसा साबित होता हैं, ऐसी टिका विधायक कुटें ने सरकार पर की है। एक ओर कोर्ट में समय निकालने का तथा दूसरी ओर चुनाव की तैयारी शुरू रखते सभा में किसी भी वक्त चुनाव होगे, ऐसा कार्यकर्ताओं को संदेश देने का काम इस सरकार में तीन पार्टियों के नेताओं ने किया हैं। ऐसे समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रास्ते पर उतरकर ओबीसी लड़ाई लड़ रहे थें। लेकिन हमारा कार्यकर्ता समक्ष रहकर कोई भी चुनाव जितने के लिए हमेशा तैयार रहता हैं। जिस कारण सरकार ने कोई भी चाल चलाई तो भी आनेवाले स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ही जितेंगी, ऐसी चेतावनी महाविकास आघाड़ी सरकार को दी है।

 

Tags:    

Similar News