सद्भावना सेवा समिति की ओर से संगीतमय रामकथा का आयोजन

आस्था सद्भावना सेवा समिति की ओर से संगीतमय रामकथा का आयोजन

Tejinder Singh
Update: 2022-11-08 12:59 GMT
सद्भावना सेवा समिति की ओर से संगीतमय रामकथा का आयोजन

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा. सद्भावना सेवा समिति की ओर से आयोजित संगीतमय राम कथा के चलते स्थानीय श्रीराम मंदिर से लहाने ले-आऊट तक सुश्री प्रियंकाजी के सानिध्य में राममय, भक्तिमय माहौल में सोमवार, ७ नवम्बर की सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा शहर के विविध भागों से रामकथा स्थल लहाने ले-आऊट पहुंची। शहर के लहाने ले-आऊट मैदान पर ७ से १५ नवम्बर तक दोपहर १ से ५ बजे तक रामकथा कार्यक्रम होगा। बता दे कि, सद्भावना समिति की ओर से सुश्री देवी प्रियंकाजी को मथुरा से निमंत्रित किया गया है।

सोमवार से शुरू इस उत्सव का समापन १५ नवम्बर को होगा। प्रियंकाजी की शोभायात्रा में वारकरी मंडल, अंबोडा हभप भिकाजी महाराज तायडे, अंभोडा गुरुदेव भजनी मंडल चिखला, श्री हरिदास खांडेभराड चिखला, गुरुदेव भजन मंडल सातगांव, प्रमोद महाराज दंडके सातगांव, वारकरी भजन मंडल गायरान-सागवण ओकांर अर्जुन फोलाने गायरान, मुक्ताबाई महिला भजन मंडल अजिसपुर, माऊली भजन मंडल अजिसपुर, गजानन महाराज बहुउद्देशीय संस्था, अजिसपुर गजानन महाराज संस्थान येलगांव कांताबाई सुरलकर, नंदाताई घड्याले, विठ्ठल भजन मंडल, शिरपुर-नारायण सुसर भागवत धर्म प्रचारक वारकरी मंडल, तानाजी नगर, बुलढाणा-गव्हाaले, गजानन महाराज संस्थान, जांभरून, बुलढाणा शिवाजी महाराज मुठ्ठे- बुलढाणा पंचमुखी हनुमान मंडल जुनागांव, बुलढाणा महिला वैष्णवी गीता मंडल- राजगुरे ले आऊट बुलढाणा, वारकरी मंडल राजगुरे, सातपुते महाराज, प्रहाद राऊत उमाठी, गणेश केंधडे बुलढाणा, कौशल्याबाई गवई बुलढाणा, यमुनाबाई व्यंबके, सुभद्राबाई सोयगाव,  जगदेव पवार अजितपूर  इन सभी का स्वागत सद्भावना सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चांडक इन्होंने किया।

राम कथा के मुख्य यजमान पंकज अग्रवाल, दैनिक यजमान नितीन जयस्वाल, रामकथा पाठ के यजमान पंजाबराव ईलग,  गोपाल चिराणीया, श्री व सौ गाडे, राम विलास लालन यादव, कालुराम कुमावत आदि का स्वागत कर रामकथा का प्रारंभ किया गया। सभी दिंडी प्रमुखों का स्वागत सद्भावना सेवा समिति के अध्यक्ष राध्येश्याम चांडक ने शाल श्रीफल देकर स्वागत किया। रथयात्रा कारंजा चौक, जयस्तंभ चौक, संगम चौक, गजानन महाराज चौक  मार्ग से लहाने ले आउट पहुंची। शहर में जगह जगह स्वागत कमान व रंगोली निकाल कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस समय सद्भावना सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चांडक, बुलढाणा अर्बन के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सुकेश झंवर, बुलढाणा अर्बन चैरिटेबल सोसाइटी अध्यक्षा कोमलताई झंवर, सद्भावना सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य राजेश देशलहरा, गोपाल चिरानिया आदि उपस्थित थे।

 

Tags:    

Similar News