मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी अभियान , घरेलू कचरे से कंपोस्ट तैयार करने के दिए टिप्स

मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी अभियान , घरेलू कचरे से कंपोस्ट तैयार करने के दिए टिप्स

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-01 11:02 GMT
मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी अभियान , घरेलू कचरे से कंपोस्ट तैयार करने के दिए टिप्स

डिजिटल डेस्क,  नागपुर।  तेजस्विनी मंच द्वारा "मेरा कचरा मेरी जिम्मेदारी" अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को घरेलू कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने की विधि बताई जा रही है, साथ ही इस क्रिया में  लगने वाली सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। मंच द्वारा  रवि नगर के अग्रसेन हॉस्टल के पास कॉर्नर  को स्वच्छ कर रंगोली डाली गई। यहां के कुछ स्थानीय निवासियों की शिकायत पर मंच ने  मोहल्ले में स्वच्छता अभियान के लिए जन जागरूकता की। सभी को कचरा गाड़ी में डालने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें सूखा व गीला कचरा कैसे विभाजित करना है यह भी बताया गया। बसंत पंचमी के दिन  तेजस्विनी सखियों ने यहां पहुंच कर रंगोली बनाई।

सफलतार्थ तेजस्विनी किरण मूंदड़ा, वासंती शर्मा, सोनल चांडक, रश्मि लालवानी, कल्पना मोहता, रमा राठी, विद्या जाजू, पूजा राठी, सेनेटरी इंस्पेक्टर शक्ति शेट्टी ने अथक प्रयास किया। नागपुर महानगर पालिका द्वारा 26 जनवरी को महापौर संदीप जोशी, उप महापौर  मनीषा कोठे, पूर्व आयुक्त अभिजीत बांगर, स्मार्ट सिटी के उप मुख्य अधिकारी महेश मोरोने  की उपस्थिति में तेजस्विनी महिला मंच का  सत्कार किया गया । 

पारंपरिक नृत्य शैली ने किया मोहित
किसी ने गुजरात का गरबा, तो किसी ने महाराष्ट्र की लावणी की। कोई बंगाली वेशभूषा धारण कर आई, तो किसी ने साउथ इंडियन का परिवेश धारण किया। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल की ओर से "मेरा भारत निराला हजारो मोती एक माला" थीम पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की विशेषता, इतिहास तथा उसके पारंपरिक नृत्य शैली से अवगत कराया गया। इस अवसर पर  नगर सेविका चेतना  टांक मुख्य रूप से उपस्थित थीं।  कार्यक्रम को सफल बनाने में कीर्ति जोशी,  हिना  जोशी, राजश्री भट्ट, तृप्ति जोशी, नीता शुक्ला, मनीषा राज्यगुरु, वॉल्गा ठाकर, मीनाक्षी जोशी, हंसा ठाकर एवं केतकी शुक्ला का योगदान था। कार्यक्रम का संचालन मिताली जोशी और आशु व्यास ने किया।

Tags:    

Similar News