नगर निगम का रिटायर्ड कर्मी कर रहा था वसूली

नगर निगम का रिटायर्ड कर्मी कर रहा था वसूली

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-04 05:03 GMT
नगर निगम का रिटायर्ड कर्मी कर रहा था वसूली

 

डिजिटल डेस्क, जबलपुर. जबलपुर के धनवंतरी नगर में नगर निगम का सेवानिवृत कर्मी बाजार में अवैध वसूली कर रहा था, जिसे व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल ने बताया कि सोमवार शाम प्रेमशंकर श्रीवास्तव नाम का शख्स व्यापारियों से बाजार में बैठकी की वसूली कर रहा था। और वसूली के लिए फर्जी रसीदों का इस्तेमाल कर रहा था। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ, और व्यापारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि धनवंतरी नगर में जयप्रकाश नामदेव नामक कर्मचारी बाजार बैठकी वसूली करता है। पुलिस चौकी प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि प्रेमशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि वह नगर निगम का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। यहां पर बाजार बैठकी वसूली करने वाले जयप्रकाश नामदेव की तबियत खराब है। उसके कहने पर वह बाजार बैठकी वसूली के लिए आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Similar News