विदर्भ में सबसे ठंडा रहा नागपुर, पिछले कुछ घंटों में गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 6.3 ℃

विदर्भ में सबसे ठंडा रहा नागपुर, पिछले कुछ घंटों में गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 6.3 ℃

Tejinder Singh
Update: 2019-02-10 10:46 GMT
विदर्भ में सबसे ठंडा रहा नागपुर, पिछले कुछ घंटों में गिरा पारा, न्यूनतम तापमान 6.3 ℃

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी समेत पूरा विदर्भ शीतलहर की चपेट में आ गया है। रविवार दिन में थोड़ी ठंडक रही, दोपहर धूप खिल उठी। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर से आ रही ठंडी हवा से संतरा नगरी समेत विदर्भ के तापमान में जबर्दस्त गिरावट आई है। शनिवार काे नागपुर विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को भी ठंड हवा के साथ मौसम में नमी बनी रहेगी। 

दो दिन ठंड बनी रहेगी

पिछले 24 घंटे में पारा करीब 6 डिग्री लुढ़का है। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री था। शनिवार को यह 8.9 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम जानकारों के अनुसार, अगले दो दिन तक नागपुर में ठंड बनी रहेगी।

तापमान में वृद्धि होने की संभावना नहीं

मौसम विभाग की मानें, तो रविवार को भी तापमान में वृद्धि होने की संभावना नहीं है। नागपुर समेत विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। आसमान साफ रहेगा, लेकिन धूप बहुत ज्यादा तेज नहीं रहेगी। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर अब यहां शीतलहर की शक्ल में महसूस हो रहा है। ठंड लौटकर आने से लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। 

चुभ रही है हवा

उत्तर भारत से मध्य भारत की आेर 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवा बह रही है। हवा इस गति से बहने से इसकी चुभन ज्यादा महसूस हो रही है। ठंड का जितना प्रभाव हो रहा है, उससे ज्यादा हवा चुभ रही है। रविवार को भी यही स्थिति रहेगी। अगले 24 घंटे बाद हवा की गति कम होने पर ठंड की चुभन कम हो सकती है। 

इस तरह रहा तापमान 

दिनांक   अधिकतम   न्यूनतम
6 फर.   32.8        11.3 
7 फर.   31.9         17.1
8 फर.   30.3         14.4
9 फर.   26.0         8.9
 

Similar News