दुरंतो एक्सप्रेस हादसा : नागपुर-मुंबई रेलमार्ग बहाल

दुरंतो एक्सप्रेस हादसा : नागपुर-मुंबई रेलमार्ग बहाल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-03 11:19 GMT
दुरंतो एक्सप्रेस हादसा : नागपुर-मुंबई रेलमार्ग बहाल

डिजिटल डेस्क,नागपुर। कसारा घाट के पास नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस बेपटरी होने से पिछले सप्ताह नागपुर-मुंबई रेलमार्ग प्रभावित रहा। लगातार गाड़ियों को रद्द किया गया, लेकिन शनिवार सुबह रूट बहाल हो गया। मुंबई की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को रवाना किया गया। हालांकि कोच के अभाव में दुरंतो एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं गोंदिया से देरी से छूटने के कारण विदर्भ एक्सप्रेस 4 घंटे देर से नागपुर पहुंची। 

दुर्घटना के 24 घंटे बाद एक लाइन शुरू करने में रेलवे को सफलता मिली थी, लेकिन गाड़ियों का प्रमाण ज्यादा रहने से पिछले पांच दिनों में 35 से ज्यादा गाड़ियों को रद्द, रीशेड्यूल कर चलाना पड़ा। खासकर हादसे से तीसरे दिन 15 गाड़ियों को रद्द किया गया था। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे को भी रीफंड देने में पसीने छूट गए थे। दुर्घटना के बाद करीब 100 से ज्यादा मजदूरों को काम पर लगाया गया था। परिणाम स्वरूप शनिवार को सुबह दूसरी लाइन को भी क्लीयर किया गया। इस पर एक दिन पहले रद्द हावड़ा-गीतांजलि एक्सप्रेस व हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस को चलाया गया। हालांकि दूसरे कोच अभी तक उपलब्ध नहीं होने से मुंबई की ओर जाने वाली दुरंतो को रद्द किया गया है।

 

 

Similar News