नागपुर यूनिवर्सिटी ने 45 महीने में कोर्ट कचहरी पर खर्च किए 81 लाख रुपए

नागपुर यूनिवर्सिटी ने 45 महीने में कोर्ट कचहरी पर खर्च किए 81 लाख रुपए

Tejinder Singh
Update: 2020-11-08 11:13 GMT
नागपुर यूनिवर्सिटी ने 45 महीने में कोर्ट कचहरी पर खर्च किए 81 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ ने 1 जनवरी 2017 से 30 सितंबर 2020 (45 महीने) तक कोर्ट-कचहरी पर 81 लाख 33 हजार 50 रुपए खर्च किए हैं। यह खुलासा आरटीआई में हुआ है। नागपुर विद्यापीठ पैनल पर 51 अधिवक्ताआें की फौज नियुक्त की गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट अभय कोलारकर को आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार, विद्यापीठ ने विविध मामलों की पैरवी करने के लिए अधिवक्ताआें की नियुक्ति की है। पैनल पर नियुक्त वकीलों के अतिरिक्त 2018 में 6 अन्य वकीलों को काम दिया, जिस पर 2 लाख 65 हजार रुपए खर्च हुए। इसी तरह 2019 में भी अन्य 4 वकीलों को काम दिया, जिस पर 4 लाख 10 हजार रुपए खर्च हुए। विद्यापीठ पर 45 महीने में 539 केस डाली गई। इस दौरान विद्यापीठ की तरफ से अपने कर्मचारियों पर एक भी केस नहीं डाली गई, जबकि कर्मचारियों की आेर से विद्यापीठ पर 22 केसेस डाली गई। 

कोर्ट केस पर इस तरह खर्च हुई राशि 

2016-17           14 लाख 55 हजार 
2017-18           20 लाख 44 हजार 
2018-19           22 लाख 62 हजार
2019-20           19 लाख 48 हजार 550

30 सितंबर तक    4 लाख 23 हजार 500

 

Tags:    

Similar News