नर्मदा महोत्सव: 2100 कन्याओं ने एक साथ किया भोज, बनाया रिकॉर्ड 

नर्मदा महोत्सव: 2100 कन्याओं ने एक साथ किया भोज, बनाया रिकॉर्ड 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-02 16:15 GMT
नर्मदा महोत्सव: 2100 कन्याओं ने एक साथ किया भोज, बनाया रिकॉर्ड 



डिजिटल डेस्क शहडोल/अनूपपुर। अमरकंटक में चल रहे नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रामघाट में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। यहां एक साथ 2100 कन्याओं ने भोज किया, जो इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश में 1008 कन्याओं के सामूहिक भोज के नाम था। 
कन्या भोज का प्रारंभ मां नर्मदा का पूजन करने के बाद भोग प्रसाद को कन्या भोज के लिए बनाई गई भोजन में मिलाकर किया गया। विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को ने भोग 2100 कन्याओं को अर्पित किया। कन्या भोज के दौरान इंडिया बुक ऑफ रिकाड्र्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के विधिवत समापन के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकाड्र्स के निर्णायक महेश कौशिक द्वारा एक साथ सर्वाधिक कन्या भोज का प्रमाण पत्र अमरकंटक नर्मदा महोत्सव समिति को प्रदान किया गया। समिति की तरफसे आयोजक अध्यक्ष कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, सह आयोजक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग से विनोद परस्ते एवं मंज़ुशा शर्मा तथा समन्वयक आकाश खेमका ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया।

Tags:    

Similar News