नरसिंहपुर: महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसपी ने किया रथ रवाना

नरसिंहपुर: महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसपी ने किया रथ रवाना

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-15 10:18 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान "सम्मान" के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नारी "सम्मान" रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने आमजनों से अपील की है कि नारी का सम्मान- असली हीरो की पहचान के अभियान में सहभागी बनें। महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम में पुलिस की मदद करें। ऐसे समाज का निर्माण करें, जो नारी के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो। उल्लेखनीय है कि महिला सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान "सम्मान" चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। महिला एवं बालिकाओं के लिये समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर आमजनों को जागरूक करने और महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए हरेक नागरिक की जिम्मेदारी को समझाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वीडियो फिल्म व आडियो संदेश एवं पोस्टर के माध्यम से आमजनों को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करेगा। इस अभियान के दो मुख्य नारे हैं कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से एवं असली हीरो।

Similar News