दिल्ली के लिए नागपुर से नई विमान सेवा शुरू

दिल्ली के लिए नागपुर से नई विमान सेवा शुरू

Tejinder Singh
Update: 2020-07-26 11:07 GMT
दिल्ली के लिए नागपुर से नई विमान सेवा शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर से दिल्ली के लिए शनिवार 25 जुलाई से एक और नई उड़ान आरंभ हो गई है। यह सेवा सप्ताह में सिर्फ 3 दिन ही रहेगी। इसके पहले नागपुर से िदल्ली के 3 विमान थे। नई सेवा को मिलाकर अब 4 विमान हो गए।  

यह उड़ान हुई आरंभ 

इंडिगो का विमान (क्रमांक 221) दिल्ली से शनिवार शाम 5.30 बजे नागपुर पहुंचा। नागपुर से इंडिगो के विमान (क्रमांक 301) ने शाम 6.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन है। 

 

Tags:    

Similar News