रोजगार के लिए ही मिला है गडकरी को नया मंत्रालय - फडणवीस

रोजगार के लिए ही मिला है गडकरी को नया मंत्रालय - फडणवीस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-01 10:08 GMT
रोजगार के लिए ही मिला है गडकरी को नया मंत्रालय - फडणवीस

डिजिटल डेस्क ,नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि 5 साल में देश में रोजगार की कमी नहीं रहेगी। पिछले कार्यकाल में गडकरी ने सबसे ज्यादा विकास कार्य किए। उनके कार्य को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सड़क परिवहन के अलावा सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योग विकास की जिम्मेदारी दी है। युवाओं को काम मिलेगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में कार्यकर्ता का बड़ा योगदान रहता है। भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। रोजगार दिलाने के लिए ही गडकरी को नया मंत्रालय मिला है। सत्कार का आभार मानते हुए गडकरी ने कहा कि वे पहले ही कह चुके थे कि इस बार सही मायने में कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं का आभार मानते हैं। कार्यक्रम में गडकरी के परिवार के सदस्य, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने,शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले भाजपा के सभी विधायक, महापौर नंदा जिचकार, जिला परिषद अध्यक्ष निशा सावरकर सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। संगीतमय कार्यक्रम के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया। रेशमबाग मैदान में आयोजित भोजन कार्यक्रम में भी गडकरी कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। 353 किलो के पुष्पहार से गडकरी का स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News