नागपुर लगातार तीसरे दिन शीतलहर की चपेट में रहा

ठंड से राहत नहीं नागपुर लगातार तीसरे दिन शीतलहर की चपेट में रहा

Tejinder Singh
Update: 2022-01-30 09:37 GMT
नागपुर लगातार तीसरे दिन शीतलहर की चपेट में रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण नागपुर लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में रहा। शनिवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री नीचे रहा। रात का पारा लगातार गिर रहा है। फिलहाल हाड़ कंपानेवाली ठंड से राहत मिलना मुश्किल है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का प्रकोप एक-दो दिन और झेलना पड़ सकता है। ठंडी हवा की चुभन से सर्दी का एहसास ज्यादा हो रहा है। न्यूनतम तापमान लगातार गिरने से रात को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना कम है, लेकिन शीघ्र ही सर्दी से राहत मिलना मुश्किल है। विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया जिला रहा।

दिन में उछला पारा

शीतलहर के बीच राहत भरी खबर यह है कि दिन के तापमान में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दिन में ठीक-ठाक धूप रही। रविवार को भी दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री रहने की उम्मीद है। शीतलहर से सहमे लोग दिन में धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News